Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कैबिनेट के निर्णय महामारी और बेरोजग़ारी के मद्देनजर निराश करने वाले : प्रीतम
  • देहरादून

कैबिनेट के निर्णय महामारी और बेरोजग़ारी के मद्देनजर निराश करने वाले : प्रीतम

RNS INDIA NEWS 29/05/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने गत दिवस हुई कैबिनेट बैठक के निर्णयों को महामारी और बेरोजग़ारी के मद्देनजर निराश करने वाला बताया है। प्रीतम सिंह ने कहा संकटकाल में कैबिनेट बैठक के निर्णयो को लोग बड़ी आतुरता और उत्सुकता के साथ इंतजार करते है। जनता यह अपेक्षा करती है कि राज्य सरकार संकटकाल को देखते हुए राज्य की जनता के हित में कुछ राहत भरे निर्णय कैबिनेट बैठक में लेगी। लेकिन कैबिनेट बैठक के निर्णयो से एक बार फिर राज्य की गरीब जनता की झोली खाली ही रह गयी। राज्य की जनता को सरकार से आस थी कि कोई राहत पैकेज कारोबारियों के लिए और मुफ्त राशन की घोषणा गरीब लोगों के लिए सरकार की तरफ से की जाएगी परंतु जिस तरह से राज्य सरकार ने राज्य की जनता को 20 किलो अनाज के सपने दिखाकर बैठक के दौरान खाद्य विभाग के प्रस्ताव को ठुकरा दिया उससे राज्य की जनता में घोर निराशा व्याप्त हुई है। प्रीतम सिंह ने कहा कि आज विभिन्न सेक्टर में काम करने वाले लोगों पर महामारी की वजह से वज्रपात हुआ है उन पर आजीविका का संकट आन खड़ा हुआ है और ऊपर से महंगाई ने गरीब जनता की कमर तोडऩे का काम किया है ऐसे में राज्य की जनता को एक अदद राहत पैकेज की दरकार प्रचंड बहुमत और डबल इंजन की सरकार थी। पीसीसी अध्यक्ष के मुताबिक कैबिनेट के निर्णय से राज्य वासियों को घोर निराशा ही हाथ लगी है, प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य सरकार को संवेदनशीलता दिखाते हुए इस महामारी के दौर में जो भी लोग बेरोजगार हुए हैं और जिनके ऊपर रोजी-रोटी का संकट खड़ा हुआ है उनके लिए रोड मैप के तहत कार्य करने की जरूरत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अस्पताल को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, जम्बो ऑक्सीजन सिलेण्डर व बैड उपलब्ध करवाए
Next: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संतोष दिल्ली वापस लौटै

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.