Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • “हर गांव कोरोना मुक्त अभियान” शुरू किया आम आदमी पार्टी ने
  • देहरादून

“हर गांव कोरोना मुक्त अभियान” शुरू किया आम आदमी पार्टी ने

RNS INDIA NEWS 30/05/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए आप पार्टी लोगों को जागरुक करने के साथ उनके इलाज की हर मुमकिन कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अब आप पार्टी प्रदेश में एक नया अभियान शुरु करने जा रही है। “हर गांव कोरोना मुक्त अभियान ” के तहत प्रदेश के हर गांव में आप पार्टी ऑक्सीजन जांच केंद्र खोलेगी। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के तहत इसकी तैयारी पार्टी की ओर से की जा रही है। ाप प्रभारी ने बताया कि इस गंभीर महामारी से निपटने के लिए आम आदमी पार्टी पूरी तरह तैयार है। इस अभियान के तहत आप पार्टी के 10000 कार्यकर्ता इस मुहिम का हिस्सा बनते हुए लोगों की सेहत की जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि ये सभी कार्यकर्ता छोटी छोटी टीमों का हिस्सा बनेंगे। जो गांव-गांव पहुंच कर हर एक व्यक्ति की ऑक्सीजन लेवल और थर्मल स्कैनिंग करेंगे। इसके लिए हर टीम को ऑक्सीमीटर, मेडिकल किट और आइआर थर्मामीटर उपलब्ध कराए गए हैं। ाप प्रभारी ने बताया कि उनकी टीम हर परिवार को मेडिकल किट मुहैया करवाएगी। साथ ही हर गांव में एक-एक ऑक्सीमीटर और आइआर थर्मामीटर भी दिया जाएगा। जो निकट भविष्य में भी लोगों के काम आ सके। उन्होंने बताया कि पार्टी ने प्रत्येक गांव में ऑक्सीजन जांच केन्द्र खोलने जा रही है। पहले चरण में हर विधानसभा के 50 गांवों में इस अभियान की शुरुआत की जायेगी । इसके अलावा पार्टी की ओर से सेनिटाइजेशन का काम भी गांवों में युद्धस्तर पर किया जाएगा। इस दौरान आप के वरिष्ठ नेता कर्नल (अ.प्रा.) अजय कोठियाल ने कहा कि जिस तरह देश के दुश्मन के खिलाफ सरहद पर वीर जवान चट्टान की तरह खड़े रहते हैं, उसी तरह कोरोना रूपी दुश्मन के खिलाफ भी खड़े होने की जरूरत है। ये वक्त मानव सेवा का वक्त है और ऐसे समय में आप पार्टी का हर कार्यकर्ता इस महामारी में प्रदेश की जनता के साथ खडा है। इसल मौके पर आप के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 30 मई
Next: उदयराज सिंह को पेयजल निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण
  • महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक
  • नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • जंगल में भटकी महिला को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
  • फल एवं खाद्य प्रसंस्करण पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.