Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उल्हासनगर में बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 7 लोगों की मौत, कईयों के दबे होने की आशंका
  • राष्ट्रीय

उल्हासनगर में बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 7 लोगों की मौत, कईयों के दबे होने की आशंका

RNS INDIA NEWS 29/05/2021
rns featured image new

उल्हासनगर (आरएनएस)।  मुंबई से सटे ठाणे जिले के उल्हासनगर में चार मंजिला इमारत का स्लैब गिर गया है। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। साई सिद्धी बिल्डिंग में चौथी मंजिल से स्लैब सीधा ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरा। इस बिल्डिंग में कुछ लोगों की मलबे में फंसे होने की आशंका बताई जा रही है। ठाणे महानगर पालिका की टीम रवाना हो गई है। दमकल विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। ये हादसा बीती रात करीब 9 बजे हुआ। 5वीं मंजिल का स्लैब नीचे गिरा और चौथी, तीसरी, दूसरी और पहली मंजिल की छत को तोड़ते हुए नीचे आ गिरा। हादसे के वक्त पांचवीं मंजिल पर कई लोग मौजूद थे। राहत की बात ये रही कि दूसरे किसी और मंजिल पर लोग नहीं थे। अब तक 7 शवों को मलवे निकाला जा चुका है। इस बिल्डिंग को सील कर दिया गया है।
कहा जा रहा है कि अभी 3-4 लोग और फंसे हो सकते हैं। वहीं ठाणे नगर निगम का बचाव अभियान जारी है। ठाणे म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारी फायर ब्रिगेड टीम के साथ घटनास्थल पर है। ये मलबे में फंसे लोगों को निकालने में लगे हुए हैं। इस इमारत में कुल 29 फ्लैट्स हैं। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक इस बिल्डिंग में 26 परिवार रहते थे।
हाल के दिनों में उल्हासनगर में दूसरी घटना है। इससे पहले 15 मई को भी यहां एक रिहाइशी इमारत का छज्जा गिर गया था जिससे तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में 11 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैर-मुस्लिमों को मिलेगी भारत की नागरिकता, गृह मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर शरणार्थियों से मांगे आवेदन
Next: 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उत्तराखंड जल्द पहुच जायेंगे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.