Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लाखों की नगदी और स्मैक समेत डीलर की पत्नी गिरफ्तार
  • देहरादून

लाखों की नगदी और स्मैक समेत डीलर की पत्नी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/05/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने बरेली के स्मैक डीलरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसटीएफ ने एक डीलर के घर दबिश देते हुए लाखों की नगदी और स्मैक समेत डीलर की पत्नी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मुख्य आरोपी फरार होने में सफल रहा। एसटीएफ की टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। एसटीएफ द्वारा बरेली के स्मैक तस्करी के गढ़ जनपद बरेली के फतेहगंज क्षेत्र में मौहल्ला सराय में बड़ा आपरेशन चलाया। विगत कुछ वर्षों से उत्तराखण्ड राज्य में युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृृत्ति के कारण उत्तराखण्ड पुलिस और एसटीएफ द्वारा समय-समय पर प्रभावी अकुंश हेतु कार्यवाही की जाती रही है। उक्त परिप्रेक्ष्य में उत्तराखण्ड राज्य के विभिन्न जनपदों में समय-समय पर गिरफ्तार सप्लायरों या खरीद के लाने वाले अभियुक्तों से पूछताछ में उत्तर प्रदेश के बरेली के फतेहगंज से खरीदने की बात सामने आयी थी। जिनमें कुछ नाम बार-बार सामने आते थे।
उत्तराखण्ड के श्यामपुर, हरिद्वार में मार्च माह में गिरफ्तार अभियुक्तों से 577 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी जिन्होंने पूछताछ पर बताया कि वह स्मैक को उ0प्र0 के जनपद बरेली, फतेहगंज निवासी रिजवान पुत्र शमशाद से खरीद के लाये हैं पूर्व में भी कई बार रिजवान उक्त से वो स्मैक खरीद चुके हैं तथा इसके लिये उसके बैंक खाता में पैसा जमा कराते हैं और नकद भी देते हैं। रिजवान के बैंक खाते के विवरण की जाँच की गई तो माह दिसम्बर 2020 से अप्रैल 2021 तक उसके खाते में 28 लाख रूपये का लेन-देन अलग-अलग तिथियों में होना पाया गया एवं उसकी पत्नी तबस्सुम के बैंक खाते में भी स्मैक पैडलरों द्वारा स्मैक की खरीद फरोख्त हेतु लाखों रूपये जमा कराये गये हैं। इसके अतिरिक्त समय-समय नारकोटिक्स में गिरफ्तार अभियुक्तों से भी उपरोक्त रिजवान के द्वारा बरेली से स्मैक बेचने के तथ्य प्रकाश में आ रहे थे।
एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सप्लायरों के साथ-साथ मुख्य स्मैक के स्रोत उत्तर प्रदेश बरेली के सराय मौहल्ला, फतेहगंज में कार्यवाही हेतु निरीक्षक शरद चन्द्र गुसांई, एसटीएफ/एडीटीएफ के नेतृृत्व में एक टीम का गठन किया गया। उक्त टीम द्वारा एक माह तक गोपनीय सूचनाएं एकत्रित की गई तो रिजवान नाम के मुख्य सप्लायर का नाम सामने आया। रिजवान उक्त के घर फतेहगंज बरेली में देर रात दबिश देकर 108 ग्राम स्मैक एवं दो लाख बारह सौ रूपये के साथ उसकी पत्नी तबस्सुम नि0 सराय मौहल्ला, फतेहगंज, बरेली को गिरफ्तार किया गया। दबिश के दौरान अभियुक्त रिजवान अंधेरे का फायदा उठाकर छत से कूद कर भाग गया, जिसकी तलाश जारी है। तबस्सुम उक्त के विरूद्व थाना फतेहगंज पश्चिमी में मु0अ0स0 141/ 21 धारा 8/21, 27 (ए) एन0डी0पी0एक्ट में पंजीकृृत कराया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जरूरतमंदों की सहायता करने में जुटे कांग्रेसी
Next: घूमने वालों की जबरन कोरोना जांच के आदेश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.