Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • डीडीए उपाध्यक्ष, दून नगर आयुक्त को हाईकोर्ट की फटकार
  • नैनीताल

डीडीए उपाध्यक्ष, दून नगर आयुक्त को हाईकोर्ट की फटकार

RNS INDIA NEWS 28/05/2021
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट ने डीडीए उपाध्यक्ष, नगर आयुक्त देहरादून को मसूरी की तलहटी में फुटहिल पॉलिसी के खिलाफ गैरकानूनी ढंग किए जा रहे निर्माण से संबंधित रिपोर्ट कोर्ट में पेश न करने पर फटकार लगाई है। कोर्ट ने नौ जून तक इस मामले में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। सुनवाई मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान व न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ मे हुई। देहरादून निवासी रीनू पॉल की ओर से मसूरी की तलहटी में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई। मामले में उच्च न्यायलय ने 30 डिग्री से अधिक ढाल पर बने निर्माण को उत्तराखंड के बिल्डिंग बायलॉज़ के खिलाफ होने के कारण निर्माण को सील करने के निर्देश दिए थे। याची का कहना है कि उत्तराखंड की निर्माण नीति में 2015 के संशोधन के प्रस्तर चार के अनुसार, 30 डिग्री की अधिक ढाल पर निर्माण की इजाज़त नहीं है, लेकिन उक्त परिक्षेत्र में इसका मखौल उड़ाते हुए देहरादून और मसूरी के बीच के कई छोटी-छोटी पहाडिय़ों को पूरी तरह काट कर अंधाधुन निर्माण किया जा रहा है। यह क्षेत्र के पर्यावरण का भी दोहन है। इसके माध्यम से शिवालिक पर्वत शृंखला को भी अस्थिर किया जा रहा है। याचिकाकर्ता की ओर से फोटोग्राफ के माध्यम से उच्च न्यायलय को दिखाया गया की कैसे पहाड़ी दर पहाड़ी को काट कर यहां धड़ल्ले से असंतुलित विकास कर छोटी छोटी पहाडिय़ों का विनाश किया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व में हाईकोर्ट ने 27 मई तक विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे। पर डीडीए व नगर निगम दून इस संबंध में अपनी रिपोर्ट गुरुवार को प्रस्तुत नहीं कर पाए। जिस पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताते हुए नौ जून तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 60 वर्ष से अधिक आयु के आवेदक नहीं कर सकेंगे हज यात्रा
Next: डीएम, एसडीएम, नगर निगम रुडक़ी से 3 सप्ताह के भीतर जवाब दें : हाईकोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.