Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रुडक़ी में वैक्सीन खत्म होने से युवाओं का टीकाकरण ठप
  • हरिद्वार

रुडक़ी में वैक्सीन खत्म होने से युवाओं का टीकाकरण ठप

RNS INDIA NEWS 28/05/2021
rns featured image new

रुडकी। रुडक़ी में 18 साल से अधिक वालों को गुरुवार को भी टीके नहीं लग पाए। अगले सप्ताह से वैक्सीन लगने की उम्मीद है। 45 साल से अधिक वालों के लिए सात सेंटरों पर टीके लगे। एएसडीएम ने टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया। एक मई से 18 से 44 साल तक के लोगों का टीकाकरण करने की घोषणा की गई थी। लेकिन तय समय के भी करीब एक हफ्ते बाद टीकाकरण शुरू हो पाया। उसके बाद भी इस आयु वर्ग में टीकाकरण को लेकर परेशानी बनी रही। स्लॉट बुकिंग से जूझ रहे युवाओं को टीका खत्म होने से भी परेशानियां हुई। 18 से 44 आयु वर्ग के टीकाकरण केंद्र के लिए रुडक़ी में पांच सेंटर बनाए गए हैं। अभी रुडक़ी में युवाओं के लिए टीके उपलब्ध नहीं हैं। जिसकी वजह से शुक्रवार को भी किसी भी सेंटर में टीकाकरण नहीं हो पाया। इन सेंटरों पर ताले लटके रहे। सेशन साइट मैनेजर रामकेश गुप्ता का कहना है कि अगले सप्ताह इस आयु वर्ग में टीका लगने की उम्मीद है। बताया कि रुडक़ी में अब तक 18 से 44 आयु वर्ग में करीब आठ हजार लोगों को टीकाकरण हो चुका है। 45 साल से अधिक आयु वालों के लिए सात केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। एएसडीएम पूरण सिंह राणा ने गढ़वाल सभा सुभाषनगर के टीकाकरण केंद्र पर जाकर व्यवस्थाओं को देखा। इसके साथ ही उन्होंने तहसील परिसर में किसान नेताओं के साथ बैठक की। जिसमें 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के टीकाकरण में सहयोग करने को कहा गया। इस दौरान गुलशन रोड, विजय, पदम रोड, राजपाल सिंह, अखिल हसन, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनी प्लांट की इस तरह से करें देखभाल, हमेशा रहेगा हरा-भरा
Next: 60 वर्ष से अधिक आयु के आवेदक नहीं कर सकेंगे हज यात्रा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.