Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • उत्तराखंड कोरोना अपडेट: 2146 नए मामले, 81 की मौत
  • उत्तराखंड
  • कोरोना

उत्तराखंड कोरोना अपडेट: 2146 नए मामले, 81 की मौत

RNS INDIA NEWS 27/05/2021
Corona

देहरादून। राज्य में गुरुवार को कोरोना संक्रमण में काफी कमी देखने को मिली। 37 हजार के करीब सैंपलों की जांच के बावजूद 2146 नए मरीज ही मिले हैं। जबकि इलाज के बाद 6306 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है। इससे कुल मरीजों की संख्या तीन लाख 23 हजार हो गई है। अभी तक दो 72 हजार ठीक हो गए हैं। जबकि 39 हजार के करीब एक्टिव मरीज हैं। गुरुवार को 34 हजार सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। गुरुवार को कोरोना से 81 मरीजों की मौत हो गई। जबकि पहले हो चुकी सात मरीजों की मौत की जानकारी भी स्टेट कंट्रोल रूम को दी गई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के बाद मरने वालों की संख्या 6201 हो गई है। गुरुवार को एम्स ऋषिकेश में 15 मरीजों की मौत हो गई। जबकि दून मेडिकल कॉलेज में सात, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में छह मरीजों ने दम तोड़ा। इसके अलावा राज्य के कई अन्य अस्पतालों में भी मरीजों की मौत हुई है। गुरुवार को अल्मोड़ा और देहरादून जिले में पहले हो चुकी सात मरीजों की मौत का आंकड़ा भी कुल मौतों में शामिल किया गया है। विदित है कि राज्य में पिछले 10 दिनों से हर दिन बैकलॉग की मौत के आंकड़े जोड़े जा रहे हैं। पिछले 10 दिनों के दौरान हुई 1302 मरीजों की मौत में 481 बैक लॉग की मौत है। जो 37 प्रतिशत के करीब बैठता है।

राजधानी दून में संक्रमण दर 5 फीसदी से नीचे पहुंची
देहरादून। दून जिले में कोरोना के मामले लगातार निम्न स्तर पर पहुंच रहे हैं। गुरुवार को महज 330 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसके चलते संक्रमण दर जिले में पांच फीसदी से नीचे पहुंच गई है। जिले में संक्रमण दर अब महज 4.2 फीसदी रह गई है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक गुरुवार को जिले में 7824 लोगों की जांच की गई। वहीं 330 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में अब कुल मरीजों की संख्या 107331 हो गई है। जिनमें से 98251 ठीक हो गये हैं और 5427 लोगों का अभी उपचार चल रहा है। वहीं कुल 3080 लोगों की मौत हो चुकी हैं।गुरुवार को भी मौतों के मामले में दून को राहत नहीं मिली। जिले में 48 मौत विभिन्न अस्पतालों में हुई। एम्स ऋषिकेश में 15 और दून अस्पताल में सात लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के चलते हुई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा कोरोना अपडेट: 93 नए मामले
Next: व्यापारियों ने दुकानों व मुंह-सिर पर काले कपड़े बांधकर किया प्रदर्शन 

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.