Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • धरती पर लॉकडाउन तो आसमां में प्लेन पर रचाई शादी, कपल ने दिया पाबंदियों को चकमा
  • राष्ट्रीय

धरती पर लॉकडाउन तो आसमां में प्लेन पर रचाई शादी, कपल ने दिया पाबंदियों को चकमा

RNS INDIA NEWS 25/05/2021
rns featured image new

सार (आरएनएस)। मदुरई निवासी राकेश और दक्षिणा ने अपनी शादी को यादगार बनाने की योजना तैयार की। उन्होंने दो घंटे के लिए एक प्लेन किराए पर लिया। साथ ही, तमिलनाडु में लगे लॉकडाउन व कोविड-19 के चलते शादी-समारोह पर लगी पाबंदियों को चकमा दे दिया।
मुहब्बत की डोर का आखिरी छोर शादी को माना जाता है। यही वजह है कि अपनी जिंदगी के इस खुशनुमा पल को हर कोई यादगार बनाने की कोशिश करता है। कुछ ऐसा ही मदुरई के एक कपल ने भी किया। दरअसल, कोरोना वायरस के चलते तमिलनाडु में इस वक्त सख्त लॉकडाउन लगा है। वहीं, शादी-समारोह पर भी पाबंदियां लागू हैं। ऐसे में इस कपल ने अपनी अनोखी योजना से धरती के लॉकडाउन को चकमा दे दिया और आसमान में शादी रचा ली। इस कार्यक्रम में उनके 161 रिश्तेदार भी शामिल हुए।

यह है पूरा मामला
गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से देश के अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है। इसकी वजह से अधिकतर शहरों में कर्फ्यू लगा हुआ है। शादी-समारोहों में पाबंदियां लागू हैं। इसकी वजह से लोगों को अपने कार्यक्रम और मेहमानों की लिस्ट में भी छंटनी करनी पड़ रही है, लेकिन तमिलनाडु के मदुरई निवासी एक कपल ने इन पाबंदियों को बीच अपनी शादी को इस कदर यादगार बना दिया कि वो सुर्खियों में छा गया।
जानकारी के मुताबिक, मदुरई निवासी राकेश और दक्षिणा की शादी होनी थी, लेकिन उनकी मुहब्बत के रास्ते में लॉकडाउन की पाबंदियां आ गईं। ऐसे में उन्होंने दो घंटे के लिए एक प्लेन किराए पर ले लिया और 161 रिश्तेदारों के साथ आसमान में सात फेरे लिए। राकेश-दक्षिणा ने अपनी इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो वह देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो का कैप्शन था, मदुरई के राकेश-दक्षिणा ने दो घंटे के लिए हवाई जहाज किराए पर लिया और आसमान में शादी रचाई। परिवार के सदस्य मदुरई से बंगलूरू गए थे और शादी के बाद स्पाइसजेट की फ्लाइट लेकर बंगलूरू से मदुरई वापस आ गए।

डीजीसीए ने की कार्रवाई
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस शादी के छोटे से वीडियो में राकेश दक्षिणा के गले में मंगलसूत्र बांधते नजर आए। इस दौरान उनके रिश्तेदार बेहद खुश दिखे और कपल पर फूल बरसाते रहे। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। इस मामले में डीजीसीए ने भी कार्रवाई की है। एयरलाइन ने संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ कोविड नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने का निर्देश दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनसुख हिरन हत्याकांड मामले में कांस्टेबल शिंदे हुए सेवा से बर्खास्त
Next: कल से भारत में बंद हो जाएंगे फेसबुक, इस्टाग्राम और ट्विटर !

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.