Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा चक्काजाम
  • देहरादून

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा चक्काजाम

RNS INDIA NEWS 24/05/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। वाहनों का संचालन रोककर आंदोलन पर उतरे परिवहन व्यवसायियों ने सरकार की ओर कोई राहत न मिलने पर नाराजगी जताई है। सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए परिवहन कारोबारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक वाहनों का संचालन ठप रखा जाएगा। रविवार को ट्रैकर कमांडर सूमो एसोसिएशन के मुख्यालय में संयुक्त रोटेशन टैक्सी मैक्सी संचालक समिति की बैठक हुई। बैठक में गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन ऋषिकेश के अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन की मांगों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। इससे परिवहन व्यवसायियों में रोष व्याप्त है। मैक्सी कैब के संरक्षक संजय चोपड़ा ने कहा कि राज्य सरकार को टैक्सी एसोसिएशन की जायज मांगों का अविलंब संज्ञान लेना चाहिए। कहा कि सोमवार को विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मुलाकात कर उनके समक्ष समस्याएं रखी जाएंगी। उचित आश्वासन ना मिलने तक टैक्सी मैक्सी वाहनों का चक्का जाम रहेगा। उन्होंने चालकों व परिवहन कारोबारियों को राहत राशि देने, टैक्स में छूट देने, इंश्योरेंस अवधि बढ़ाने सहित अन्य मांगें उठाई। मौके पर ऋषिकेश ट्रैकर कमांडर सूमो एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष भगवान सिंह राणा, पूर्व सचिव संजय पांडे, ऋषिकेश डीलर टैक्सी मैक्सी ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत डंग, इनोवा टैक्सी चालक व मालिक एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण, दून जीप कमांडर कल्याण समिति की कार्यवाहक अध्यक्षा उषा देवी, सूमो यूनियन हरिद्वार के अध्यक्ष बलवीर सिंह, चंडीघाट जीप यूनियन के अध्यक्ष हुकम सिंह, देवेंद्र डोभाल, गंगादत्त सती, राकेश थपलियाल, हरीश कुमार, शेर सिंह, महिपाल सिंह सैनी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में 1 जून तक बढ़ाया गया कर्फ्यू
Next: लोककलाकारों को ऑनलाइन दर्शकों का सहारा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.