Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आपदा में पीड़ित ग्रामीणों को तुरंत मिलेगी राहत, जानें कहां तैनात रहेंगे हैलीकॉप्टर
  • देहरादून

आपदा में पीड़ित ग्रामीणों को तुरंत मिलेगी राहत, जानें कहां तैनात रहेंगे हैलीकॉप्टर

RNS INDIA NEWS 23/05/2021
rns featured image new

देहरादून। मानसून काल में संभावित आपदा को देखते हुए, सरकार दोनों मंडलों में बचाव और राहत कार्य के लिए हैलीकॉप्टर तैनात करने जा रही है। सात जून से दोनों जगह हैलीकॉप्टर तैनात हो जाएंगे। प्रदेश में हर साल मानसून काल में आपदा कहर बरपाती है। इस कारण सरकार को बचाव और राहत कार्य के लिए हैलीकॉप्टर की सेवाएं लेनी पड़ती है। कई बार हैलीकॉप्टर उपलब्ध न होने से बचाव अभियान में देरी हो जाती है। इसलिए सरकार इस बार मानसून काल में संभावित आपदा और बचाव कार्य के लिए पहले से हैलीकॉप्टर का प्रबंधन करने जा रही है। नागरिक उड्डयन विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी है, पांच जून टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि तय की गई है। इसके बाद सात जून तक गढ़वाल और कुमांऊ में एक- एक हैलीकॉप्टर तैनात हो जाएगा।

सामान्य तौर पर हैलीकॉप्टर गौचर और पिथौरागढ़ में तैनात रहेंगे, जिन्हें जरूरत पर किसी भी जिले में अभियान पर लगाया जा सकेगा। हैलीकॉप्टर की तैनाती न्यूनतम दो महीने के लिए रहेगी, जिसे जरूरत पडऩे पर बढ़ाया जा सकता है। विभाग इसके लिए चयनित ऑपरेटर को अधिकतम 75 हजार रुपए प्रति घंटे की दर से उड़ान की अवधि का भुगतान करेगा। सीईओ उकाडा आशीष चौहान के मुताबिक सात जून तक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इन हैलीकॉप्टर का इस्तेमाल सिर्फ आपदा संबंधित कार्य के लिए किया जाएगा। वहीं सरकार, मानसून सीजन में भूस्खलन के चलते सडक़ें अवरुद्ध होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे निपटने के लिए सरकार लिंक मार्ग हैं पर कार्य कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीजेपी सरकार पर जनप्रतिनिधियों के अपमान का आरोप
Next: दून को मिले ब्लैक फंगस उपचार हेतु 300 इंजेक्शन

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.