Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • मां की गोद से फिसलकर नदी में गिरी बच्ची की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
  • ऊधम सिंह नगर

मां की गोद से फिसलकर नदी में गिरी बच्ची की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

RNS INDIA NEWS 23/05/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। क्षेत्र में मां की गोद से फिसलकर एक बच्ची बरसाती नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। रविवार को बच्ची का शव नदी में मिला। उधर, पुलिस ने संदिग्ध मानते हुये मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम दरऊ निवासी अकील मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनकी नौ साल की बच्ची शब्बो कुपोषित थी और खुद चल-फिर भी नहीं पाती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम अकील की पत्नी रुखसार खेत पर काम करने जा रही थी। इस दौरान रुखसार ने शब्बो को गोद में लिया हुआ था। रास्ते में बरसाती नदी पार करते समय अचानक रुखसार का संतुलंन बिगड़ गया और शब्बो उनके हाथ से फिसलकर नदी में गिरकर बहने लगी। रुखसार के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और बच्ची को नदी में तलाशने लगे, लेकिन शब्बो का पता नहीं चला। रविवार सुबह शब्बो का शव नदी में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और शव कब्जे में ले लिया। एसआई दीपा अधिकारी ने बताया कि मामले में परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाबा रामदेव के खिलाफ मानहानि का दावा ठोकने जा रही आईएमए
Next: बीजेपी सरकार पर जनप्रतिनिधियों के अपमान का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.