Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • अरब देशों का फूटा गुस्सा, इजराइल के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है लोग
  • अंतरराष्ट्रीय

अरब देशों का फूटा गुस्सा, इजराइल के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है लोग

RNS INDIA NEWS 20/05/2021
rns featured image new

दुबई। गाजा पट्टी पर इजराइल के हवाई हमलों और लोगों के मारे जाने की खाड़ी के अरब देशों के लोगों ने एक स्वर में आलोचना की है। ये लोग इजराइल की कड़ी निंदा कर रहे हैं और फलस्तीन के प्रति समर्थन जता रहे हैं। इजराइल के खिलाफ गुस्सा सड़कों पर प्रदर्शन के जरिए, सोशल मीडिया, अखबारों के आलेखों में देखा जा रहा है जबकि कुछ ही महीने पहले ही यहूदी देश के साथ संबंध स्थापित करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात समेत कई खाड़ी देशों द्वारा समझौते किए गए थे। विश्लेषकों का कहना है कि इस संघर्ष के चलते सऊदी अरब जैसे अन्य अरब देशों के साथ संबंध सामान्य करने के लिए समझौते करने के इजराइल के प्रयासों को भी झटका लगेगा। खाड़ी के अरब देशों ने हिंसा की निंदा की है। यहां के लोग भी फलस्तीन के अधिकारों का समर्थन और इजराइल की निंदा खुले शब्दों में कर रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात के राजनीतिक विश्लेषक अब्दुखालेक अब्दुल्ला ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात ने हाल में जो वक्तव्य जारी किया है जिसमें सभी पक्षों से युद्ध को तुरंत बंद करने का आह्वान किया गया है, वह वक्तव्य कुछ और कड़े शब्दों वाला होना चाहिए था तथा इसमें इजराइल का नाम आक्रामणकारी के रूप में होना था। बहरीन में सामाजिक संस्थाओं ने सरकार से इजराइल के राजदूत को निष्कासित करने की मांग की है। कुवैत में प्रदर्शनकारियों ने रैलियां निकाली। कतर में सैकड़ों लोगों ने सप्ताहांत पर प्रदर्शन करने की अनुमति दी जहां हमास के शीर्ष नेता ने भाषण दिया। यूएई में लोगों ने सोशल मीडिया पर फलस्तीन के प्रति खुलकर समर्थन व्यक्त किया। पिछले वर्ष संयुक्त अरब अमीरात बीते दो दशक से भी अधिक समय में इजराइल के साथ संबंध स्थापित करने वाला पहला अरब देश बना था। उसके बाद बहरीन, सूडान और मोरक्को ने भी इजराइल के साथ संबंध स्थापित करने की घोषणा की थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य मंत्रालय ने एनईजीवीएसी की नई सिफारिशें स्वीकार कीं
Next: दुकानों के सामने बैठे लोगों पर फटकारी लाठियां

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.