Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ताउते का तांडव : मुंबई से 175 किमी दूर समंदर में डूबा भारतीय जहाज
  • राष्ट्रीय

ताउते का तांडव : मुंबई से 175 किमी दूर समंदर में डूबा भारतीय जहाज

RNS INDIA NEWS 18/05/2021
rns featured image new

नौसेना ने 146 को सुरक्षित बाहर निकाला, बाकी लापता

मुंबई (आरएनएस)। चक्रवर्ती तूफान तौकते के विकराल रूप की वजह से मुंबई में करीब 700 लोग समंदर में फंस गए हैं। बॉम्बे हाई पश्चिम से लेकर दक्षिण तक का तटीय इलाका है। इस इलाके में 4 जहाज फंसे हुए हैं। चक्रवाती तूफान की वजह से ये बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। जो जहाज फिलहाल समंदर में फंसे हुए हैं उनके नाम बार्ज 305  273, सागर भूषण 101, बार्ज एस एस 3 -196, बार्ज गल कन्ट्रेक्टर-137 शामिल हैं। जहाज में से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम जारी है। अब तक 146 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। आईएनएस कोच्चि और आईएनएस कोलकाता ने 111 लोगों को, ओएसवी ग्रेटशिप अहिल्या ने 17 लोगों को और ओएसवी ओशियन एनर्जी ने 18 लोगों का रेस्क्यू किया। वहीं आईएनएस तलवार सागर भूषण और बार्ज एसएस-3 को बचाने की लगातार कोशिश में लगा हुआ है।
नौसेना ने बचाव कार्य के लिए मंगलवार सुबह पी-81 को तैनात किया था। यह खोज एवं बचाव कार्यों के लिए नौसेना का एक बहुमिशन समुद्री गश्ती विमान है।
इससे पहले, सोमवार को निर्माण कंपनी ‘एफकान्स’ के बंबई हाई तेल क्षेत्र में अपतटीय उत्खनन के लिए तैनात दो बजरे लंगर से खिसक गए और वे समुद्र में अनियंत्रित होकर बहने लगे थे, जिसकी जानकारी मिलने के बाद नौसेना ने तीन फ्रंटलाइन युद्धपोत तैनात किए थे। इन दो बार्ज पर 410 लोग सवार थे।
इन दो बार्ज की मदद के लिए आईएनएस कोलकाता, आईएनएस कोच्चि और आईएनएस तलवार को तैनात किया गया था। नौसेना के एक प्रवक्ता ने मंगलवार सुबह कहा, ” समुद्र में बार्ज पी305 से बेहद चुनौतीपूर्ण स्थिति में कुल 146 लोगों को बचाया गया है।” उन्होंने बताया कि अन्य लोगों को बचाने के लिए खोज एवं बचाव (एसएआर) अभियान पूरी रात जारी था। उन्होंने कहा, ” वहीं, एक अन्य घटना में आईएनएस कोलकाता ने पोत वर प्रभा के ‘लाइफ राफ्ट’ से भी दो लोगों को बचाया और पी305 के चालक दल के सदस्यों को बचाने के लिए आइएनएस कोच्चि के साथ खोज एवं बचाव कार्य में जुट गया।” मौसम विभाग ने जानकारी दी कि गुजरात तट से टकराने के बाद ताउते तूफान अब कमजोर पड़ गया है। वहीं गुजरात में दो लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका है। ताउते से महाराष्ट्र में छह लोगों की मौत हो गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा: आज जनपद में मिले 295 नए कोरोना संक्रमित, 3 की मौत
Next: दुनिया में साथ आए और साथ ही चले गए

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.