Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कुमाऊँ रेजीमेंट सेंटर एवं जिला प्रशासन अल्मोड़ा के सहयोग से रानीखेत स्थित संयुक्त सिविल मिलिट्री कोविड केयर अस्पताल का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन
  • अल्मोड़ा

कुमाऊँ रेजीमेंट सेंटर एवं जिला प्रशासन अल्मोड़ा के सहयोग से रानीखेत स्थित संयुक्त सिविल मिलिट्री कोविड केयर अस्पताल का मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 17/05/2021
IMG-20210517-WA0024.jpg

अल्मोड़ा। कोरोना वायरस के इलाज हेतु कुमाऊँ रेजीमेंट सेंटर एवं जिला प्रशासन अल्मोड़ा के सहयोग से रानीखेत स्थित संयुक्त सिविल मिलिट्री कोविड केयर अस्पताल का वर्चुअल उद्घाटन आज प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने किया। इस दौरान महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य, अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, रानीखेत विधायक करन माहरा, सचिव अमित नेगी, कुमायूँ रेजिमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर आइएस सेमवाल व जिला प्रशासन एवं सेना के अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन व मिलिट्री के सहयोग से जो 50 बैड का कोविड चिकित्सालय बनाया है इसके बनने से रानीखेत के आसपास के इलाकों में कोरोना मरीजों के इलाज में काफी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अभी 10 बेड आॅक्सीजन सुविधायुक्त बनाये गये हैं जल्दी ही आॅक्सीजन युक्त बैडों की संख्या बढाई जाय इसके लिये उन्होंने जिला प्रशासन अल्मोड़ा को इस अस्पताल में ऑक्सीजन बैडों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय के लिए हमें अभी से तैयार होना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत से पहले ही हमें सीएचसी, पीएचसी स्तर के अस्पतालों को मजबूत करना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को जागरूक करना बेहद जरूरी है। दवाई के साथ-साथ कड़ाई भी करनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में टेस्टिंग को और बढ़ाया जाए और अधिक से अधिक लोगों को टेस्टिंग के लिए प्रेरित किया जाए। आशा, आंगनवाड़ी और ग्राम समिति के माध्यम से डोर टू डोर कोविड किट, होम आइसोलेशन में उपचार करवा रहे संक्रमितों तक समय से पहुंचा दी जाए।
इस दौरान महिला बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर विधायक निधि का इस्तेमाल जनप्रतिनिधि अपने विवेक अनुसार कोविड के लिए कर रहे हैं जिसका फायदा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र को मिल रहा है। इस दौरान सांसद अजय टम्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रयास सराहनीय है मुख्यमंत्री द्वारा बेस अस्पताल अल्मोड़ा और मेडिकल कॉलेज को जोड़कर कोविड अस्पताल बनाने से बड़ा लाभ आम जनता को हो रहा है। इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि सरकार का सार्थक प्रयास धरातल पर नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी विधायक निधि से धौलादेवी ब्लॉक में आॅक्सीजन युक्त कोविड केयर चिकित्सालय बनाने का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। कार्यक्रम में रानीखेत विधायक करन माहरा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग के बिना यह अस्पताल संभव नहीं था इस चिकित्सालय के बनने से रानीखेत के आस-पास के क्षेत्रों के कोरोना मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
इस दौरान जिला अधिकारी अल्मोडा नितिन भदौरिया ने मुख्यमंत्री को कोविड संक्रमण के रोकथाम के लिये किये जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि लाॅकडाउन के दौरान जनपद में कोविड केसों में कमी आने लगी है। कुमायूँ रेजिमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर आइएस सेमवाल ने कहा कि सेना के लिये गौरव की बात है कि भारतीय आर्मी कोरोना की इस जंग सबके साथ है। उन्होंने कहा कि हमें इस लडाई को मिलकर लड़ना है और देश के हर नागरिक को इस बीमारी से बचाना है।
इस दौरान सांसद प्रतिनिधि दीप भगत, जिला पंचायत सदस्य धन सिंह रावत, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, सीओ एमएच कर्नल वी0पी0 माथुर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी ट्रेनिंग बटालियन कमाण्डर सुनील कटारिया, इंचार्ज कोविड सेन्टर डा0 ऋषि चौहान, डा0 बी0के गड़कोटी, सीएमएस रानीखेत डा0 के0के0 पाण्डे, तहसीलदार विवेक राजौरी, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी सहित प्रशासन व सेना के अधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत अपूर्वा पाण्डे द्वारा मुख्यमंत्री को पावर पॉइंट के माध्यम से कोविड केयर चिकित्सालय में सेना व जिला प्रशासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निशंक ने की ऑनलाइन पूजा
Next: फोटो स्टूडियो की दुकान में चोरी करने वाले आरोपी 48 घण्टे के भीतर गिरफ्तार

Related Post

IMG-20260624-WA0007
  • अल्मोड़ा

रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
IMG-20260624-WA0000_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.