Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारतीय रेलवे ने 6,000 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा की शुरू
  • राष्ट्रीय

भारतीय रेलवे ने 6,000 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा की शुरू

RNS INDIA NEWS 17/05/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारतीय रेलवे यात्रियों और आम जनता को डिजिटल प्रणालियों के साथ जोडऩे के लिए दूरस्थ रेलवे स्टेशनों परवाई-फाई सुविधा का लगातार विस्तार कर रहा है।
15 मई, 2021 को पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेलमंडल में झारखंड स्थित हजारीबाग जिला के तहत हजारीबाग टाउन रेलवेस्टेशन पर वाई-फाई शुरू किया गया। इसके साथ ही भारतीय रेलवे ने 6,000 रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई लगाने का काम पूरा कर लिया है।
भारतीय रेलवे ने स्टेशनों पर वाई-फाई सुविधा देने का अपना सफर जनवरी, 2016 में शुरू किया। इसके तहत मुंबई रेलवे स्टेशन पर सबसे पहले वाई-फाई की सुविधा दी गई। इसके बाद पश्चिम बंगाल का मिदनापुर रेलवे स्टेशन इस सुविधा को प्राप्त करने वाला 5,000वां स्टेशन बना और 15 मई, 2021 को हजारीबाग 6,000वां। साथ ही, उसी दिन ओडिशा के अंगुल जिला स्थित जारापाड़ा रेलवे स्टेशन पर भी वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
रेलवे स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा भारत सरकार के महत्वाकांक्षी डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के उद्देश्यों को पूरा करती है।यह ग्रामीण और शहरी नागरिकों के बीच डिजिटल दूरी को खत्म करने का काम करेगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल फुटप्रिंट में बढ़ोतरी होने के साथ उपयोगकर्ता का अनुभव भी बढ़े। अब भारतीय रेलवे द्वारा 6,00 स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा दी जा रही है।
रेलवे स्टेशन पर स्व-सक्षमता के आधार पर वाई-फाई का प्रावधान करना, जिससे रेलवे पर कोई आर्थिक बोझ नहीं आता है। यह सुविधा रेल मंत्रालय के तहत एक पीएसयू रेलटेल की मदद से दी जा रही है। यह कार्य गूगल, डीओटी (यूएसओएफ के तहत), पीजीसीआईएल और टाटा ट्रस्ट के साथ साझेदारी में किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केंद्र ने राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को राशन की दुकानें देर तक और सप्ताहभर खुली रखने के दिए निर्देश
Next: दुल्हन एक दूल्हे दो, किससे करे शादी, पंचायत ने निकाला समाधान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.