Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • इजरायल और फिलिस्तीन के खूनी संघर्ष में अमेरिका भी कूदा, गाजा में हमास चीफ के घर पर बमों से हमला
  • अंतरराष्ट्रीय

इजरायल और फिलिस्तीन के खूनी संघर्ष में अमेरिका भी कूदा, गाजा में हमास चीफ के घर पर बमों से हमला

RNS INDIA NEWS 17/05/2021
rns featured image new

गाजा। इजरायल और फिलिस्तीन के बीच खूनी संघर्ष जारी है। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ एक कॉल कर हताहत नागरिकों व पत्रकारों की सुरक्षा के बारे में चिंता जताई। इजरायली सेना ने बताया कि फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों ने वेस्ट बैंक में इजरायली बलों पर पत्थर और मॉलटोव कॉकटेल्स फेंके। इससे क्षेत्र में जारी तनाव और बढ़ गया। सेना ने जानकारी दी है कि उन्होंने गाज़ा में सैकड़ों सैन्य स्थानों को निशाना बनाया है जबकि, फलस्तीन सोमवार से अब तक इजरायल पर दो हजार से ज्यादा रॉकेट दाग चुका है। फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से फोन पर बात कर इजराइल से जारी संघर्ष में हस्तक्षेप करने और इजराइली पक्ष द्वारा फलस्तीन पर हो रहे हमलों को बंद करवाने की अपील की। अब्बास ने अमेरिकी राष्ट्रपति को फोन कर उन्हें फलस्तीनी क्षेत्र में जारी हिंसा के बारे में ताजा जानकारी दी और साथ ही फलस्तीनी लोगों के खिलाफ इजराइली कार्रवाई को रुकवाने का आग्रह भी किया।    
फलस्तीनी राष्ट्रपति ने बाइडेन से कहा कि जब तक इलाके में इजराइली कब्जा हट नहीं जाता तब तक क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता स्थापित नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि फलस्तीन के लोग शांति चाहते हैं और इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता स्वीकार करने के लिए भी तैयार हैं। बाइडेन ने भी पश्चिम एशिया में शांति स्थापित करने के लिए हिंसा कम करने पर जोर दिया है। इजराइली डिफेंस फोर्स एयरस्ट्राइक कर उस 12 मंजिला अपार्टमेंट (गाजा टावर) को तबाह कर दिया, जहां अमेरिकी मीडिया एसोसिएट प्रेस और कतर के मीडिया हाउस अल जजीरा सहित कई समाचार समूहों के ऑफिस थे। हमले से पहले एक अनाउंसमेंट किया। इसमें लोगों से अपने घर खाली करने के लिए कहा गया। ठीक एक घंटे बाद इजराइल के फाइटर प्लेन ने बमबारी शुरू कर दी। कुछ ही सेकेंड में 12 मंजिला बिल्डिंग तबाह हो गई।
इजराइल और ग़ाज़ा के चरमपंथी संगठन हमास के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लड़ाई के सातवें दिन इजराइल ने बड़ा हमला किया है। ग़ाज़ा में हमास चीफ के घर पर ताबड़तोड़ बम बरसाए गए हैं। इसके अलावा रविवार तड़के रॉकेट से भी हमले किए गए। कहा जा रहा है कि इजराइल की ओर से किए गए एयर स्ट्राइक्स में कम से कम 3 फलीस्तीनी मारे गए हैं। इसके अलावा कई घायल भी हुए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मिस्र, सऊदी अरब ने गाजा में संघर्षविराम का किया आह्वान
Next: केंद्र ने राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों को राशन की दुकानें देर तक और सप्ताहभर खुली रखने के दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.