Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • शराब बेचने और तमंचा रखने में पांच गिरफ्तार
  • पौड़ी

शराब बेचने और तमंचा रखने में पांच गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/05/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर में अवैध शराब, चरस और बीयर का धंधा करने वाले पांच लोगों का पर्दापाश करने में श्रीनगर कोतवाली पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध कारोबार में शामिल आरोपी चार युवकों के साथ ही एक महिला को गिरफ्तार किया है। जबकि अवैध काम करने के साथ ही बिना लाइसेंस का तमंचा भी रखा हुआ था। पुलिस को युवकों ने बताया कि महिला को साथ लेकर उक्त अवैध कार्य को अंजाम देते थे। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। सीओ श्रीनगर एसडी नौटियाल ने बताया कि एसएसपी गढ़वाल पी. रेणुका देवी के निर्देश पर पुलिस का कोरोना काल में हेल्प करने के साथ ही मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत बिल्लकेदार के पास कार में एक तमंचा, 3 जिन्दा कारतूस, 478 ग्राम अवैध चरस, 19 बोतल अंग्रेजी शराब, 24 केन बीयर मय वाहन व 21000 रु नगद के साथ 4 अभियुक्त व 1 महिला अभियुक्त गिरफ्तार किया गया। जिसमें पकड़े गये अभियुक्त भगवान भण्डारी निवासी पुरी भवन कमलेश्वर, नवीन रावत निवासी बिल्केदार, ललित नेगी बिल्केदार, भरत बिष्ट सोनाव पौड़ी एवं अंजली निवासी श्रीकोट को उक्त अवैध सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में सीओ एसडी नौटियाल, कोतवाल हरिओमराज चौहान, एसएसआई रणवीर चन्द रमोला, कॉस्टेबल अनुज कुमार, सुन्दर सिंह, शैलेन्द्र नौटियाल, मनोज भट्ट, संजय, पूजा शामिल थे। वहीं कोतवाली निरीक्षक हरिओम राज चौहान द्वारा उफल्डा बिल्केदार क्षेत्र में चल रहे इस तरह के कार्यो का पर्दापाश करने पर श्रीनगरवासियों ने कोतवाल की सराहना की। इधर, एसएसपी पौड़ी पी. रेणुका देवी ने श्रीनगर पुलिस द्वारा अवैध कार्यो में संलिप्त लोगों को पकड़े जाने पर श्रीनगर पुलिस की सराहना की। उन्होंने कहा कि अभियुक्त को पकडऩे वाली टीम को ईनाम दिया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जरूरतमंदों की मदद को धार्मिक संगठन आगे आ रहे
Next: सीएम ने की रिकार्ड समय में कार्य पूरा करने पर ऊर्जा विभाग के अधिकारियों और कार्मिकों की सराहना

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.