Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बुजुर्ग को गोद में उठाकर पुलिस जवान ने सड़क तक पहुंचाया
  • टिहरी

बुजुर्ग को गोद में उठाकर पुलिस जवान ने सड़क तक पहुंचाया

RNS INDIA NEWS 15/05/2021
rns featured image new

नई टिहरी। महड़ गांव में एक बुजुर्ग को लकवा का अटैक पडऩे पर देवप्रयाग पुलिस ने तुरंत गांव पहुंचकर बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस सिपाही ने बुजुर्ग को करीब एक किमी.गोद में उठाकर सडक़ तक पहुंचाया, जहां से बुजुर्ग को एंबुलेंस की मद्द से अस्पताल लाया गया। कोरोना महामारी के दौर में पुलिस लोगों के लिए संकट मोचक बन कर सामने आ रही है। वहीं देवप्रयाग-टिहरी मार्ग स्थित महड गांव के जय सिंह (72) को शनिवार दोपहर अचानक लकवे का अटैक पड़ा गया। घर में बुजुर्ग की पत्नी के अलावा उस समय कोई और मौजूद नहीं था। ग्राम प्रधान होशियार सिंह को जब इसकी सूचना मिली तो प्रधान ने तत्काल देवप्रयाग पुलिस से सम्पर्क किया। थाना प्रभारी महिपाल सिंह रावत, सिपाही रविंद्र सिह, होमगार्ड ओमप्रकाश एंबुलेंस लेकर गांव रवाना हुये, गांव में पीड़ित के घर पहुंचे बुजुर्ग का घर सडक़ से करीब एक किमी. दूर होने पर सिपाही रविंद्र सिंह ने जय सिंह को गोदी में उठाकर एंबुलेंस तक पहुंचाया। एंबुलेंस से बुजुर्ग को तत्काल सीएचसी बागी देवप्रयाग पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा बुजुर्ग जय सिंह का उपचार शुरू कर किया गया, फिलहाल बुजुर्ग की हालत स्थिर है, बुजुर्ग की पत्नी और ग्रामीणों ने मिशन हौसला के तहत देवप्रयाग पुलिस द्वारा तत्काल सहायता दिये जाने पर एसएसपी टिहरी तृप्ति भट्ट व पुलिस कर्मचरियों का आभार जताया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टाटवाले बाबा की गुफा में गुलदार घुसने से मचा हडक़ंप
Next: 21.35 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.