Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्राथमिक इलाज न मिलने से दम तोड़ रहे हैं मरीज
  • देहरादून

प्राथमिक इलाज न मिलने से दम तोड़ रहे हैं मरीज

RNS INDIA NEWS 16/05/2021
rns featured image new

देहरादून। कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले राज्य के 50 प्रतिशत मरीज 48 घंटे भी वायरस का वार नहीं झेल पाए। अस्पताल पहुंचने के 48 घंटे के भीतर ही इन मरीजों ने दम तोड़ दिया। कोरोना मरीजों की मौत का डेथ ऑडिट कर रही कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। सरकार कोरोना से हो रही मौतों का डेथ ऑडिट करा रही है। एचएनबी चिकित्सा विवि के कुलपति प्रो. हेमचंद्रा की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने राज्य में हुई मौतों का अध्ययन करने के बाद पाया कि अस्पतालों में मरने वाले 50 फीसदी मरीज अस्पताल पहुंचने के 48 घंटे के भीतर ही दम तोड़ गए। कोरोना वायरस ने मरीजों को तेजी से अपनी गिरफ्त में लिया और फेफड़ों में घातक संक्रमण के बाद मरीज बच नहीं पाए। रिपोर्ट में इस बात पर चिंता जताई गई है कि मरीज बहुत गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिससे उन्हें डॉक्टर भी बचा नहीं पा रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि एम्स, दून, हल्द्वानी, श्रीनगर और मिलिट्री हॉस्पिटल में गंभीर मरीज बिना जांच व इलाज के पहुंच रहे हैं। यानी इससे पहले राज्य के किसी भी अस्पताल में न उनकी जांच हुई और न इलाज किया गया। रिपोर्ट से स्वास्थ्य सेवाओं की पोल भी खुलती है। दरअसल किसी व्यक्ति के बीमार होने पर पहले प्राथमिक, सामुदायिक व जिला अस्पताल में जांच व इलाज होना चाहिए। लेकिन राज्य के अधिकांश ऐसे अस्पतालों में इलाज की सुविधा न के बराबर होने से लोग सीधे हायर सेंटर पहुंच रहे हैं। ऐसे में मरीजों को संभलने का मौका नहीं मिल रहा। राज्य में अभी तक कोरोना से हुई कुल 4014 मौतों में से 2300 के करीब मरीजों की मौत अप्रैल व मई के महीने में हुई हैं। यह आंकड़ा कुल मौतों का तकरीबन 60 प्रतिशत बैठता है। ऐसे में साफ है कि कोरोना की दूसरी लहर न केवल संक्रमण के मामले में घातक है। बल्कि इसमें मरीजों के मौत का प्रतिशत भी बढ़ गया है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में युवा भी मौत के शिकार हो रहे हैं। डेथ ऑडिट में लोगों को शुरुआती जांच व इलाज न मिलने की बात सामने आने के बाद सरकार ने राज्य के सभी परिवारों को कोरोना के बचाव के लिए प्रोफाइल ट्रीटमेंट देने का निर्णय लिया है। लोग शुरू में संक्रमण को नजर अंदाज कर रहे हैं इसलिए शुरू में ही दवा खिलाकर संक्रमण को रोकने को यह कदम उठाया गया है ताकि लोगों की मौतें कम से कम हों।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड की तीसरी लहर में सबसे ज्यादा संक्रमण बच्चों में होने की आशंका
Next: अल्मोड़ा: खोल्टा से पाण्डेखोला तक हुआ सैनेटाइजेशन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.