Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ब्लॉक हवालबाग में ग्राम उडियारी माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित
  • अल्मोड़ा

ब्लॉक हवालबाग में ग्राम उडियारी माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित

RNS INDIA NEWS 15/05/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। उपजिलाधिकारी सदर सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि ग्राम उडियारी, ब्लाक हवालबाग में विगत दिनों कई व्यक्तियों की कोविड जांच के दौरान उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई थी तथा एक व्यक्ति की कोरोना के कारण मृत्यु भी हो चुकी है। प्रभारी चिकित्साधिकारी सामु0स्वा0केन्द्र हवालबाग की संस्तुति के आधार पर उक्त ग्राम के व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण पाये जाने तथा उनके सम्पर्क में आये व्यक्तियों की अधिक संख्या होने के कारण उक्त क्षेत्र को कन्टेन्मेट जोन में बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने संक्रमण के फैलने की प्रबल सम्भावना को देखते हुये उक्त क्षेत्र को अग्रिम आदेशों तक माइक्रो कन्टेनमेन्ट जोन घोषित किया जाता है।    
   उपजिलाधिकारी ने बताया कि ग्राम उडियारी के पूरब में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पश्चिम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का गेट, उत्तर में ग्राम उडियारी से धनेली मार्ग एवं दक्षिण में कच्चा मोटर मार्ग हवालबाग से इन ग्रामों को आने जाने वाले पैदल/मोटर मार्ग जो इस ग्राम के परिक्षेत्र अन्तर्गत है को आवागमन हेतु पूर्णतः प्रतिबन्धित किया गया है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर उक्त माइक्रो कंटेनमेंट जोन में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर व निवासरत परिवारों को बाहर आवाजाही निषिद्ध की गई है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में घर घर जाकर स्वास्थ्य की जांच करने का उत्तरदायित्व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हवालबाग का रहेगा साथ ही संपर्क में आए व्यक्तियों की पहचान व प्राथमिक संपर्क में आए व्यक्तियों के आइसोलेशन एवं कोरोना जांच भी उनके द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में किसी भी प्रकार के समारोह पर प्रतिबंध रहेगा। उक्त क्षेत्र में आवश्यक सामग्री की दुकानें सीमित अवधि में बारी बारी से खुली रहेंगी। इस सीमित अवधि में प्रत्येक परिवार का मात्र 01 सदस्य आवश्यक वस्तुओं को क्रय करने हेतु उसी जोन स्थित दुकान तक जा सकेगा। उक्त आदेशों का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत दंडनीय होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तहसील लमगड़ा में ग्राम गौना, भनोली तहसील के ग्राम झालडूंगरा माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित
Next: प्रदेश में बढ़ाया जा सकता है 18 मई के बाद 25 मई तक कोविड कर्फ्यू

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.