Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अब प्लाज्मा के नाम पर धोखाधड़ी
  • देहरादून

अब प्लाज्मा के नाम पर धोखाधड़ी

RNS INDIA NEWS 14/05/2021
ddn 01

देहरादून। महामारी के इस दौर में भी कुछ लोग इतना नीचे गिर रहे है कि खून देने के नाम पर भी ठगी का कारोबार कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला यहां डालनवाला थाना में सामने आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति को इस मामले में गिरफ़तार किया है। चौकी आराघर पर कार्तिक पुत्र मुने सिंह निवासी 97 बलवीर रोड डालनवाला द्वारा आकर लिखित तहरीर दी गई, उनकी माताजी कोविड-19 पॉजिटिव है और गंभीर हालत में दून अस्पताल में आईसीयू वार्ड में एडमिट है ,जिन्हें डॉक्टरों द्वारा प्लाज्मा की आवश्यकता बताई गई। आवेदक द्वारा प्लाज्मा हेतु काफी अस्पतालों व अन्य जगह मालूमात किए जाने के बाद प्लाज्मा हेतु एक मैसेज बनाकर अपने मोबाइल नंबर सहित सोशल मीडिया पर डाला गया, जिसके बाद कल 13 मई की शाम को मोबाइल नंबर 7060328883 से आवेदक को कॉल आया कि मेरा नाम गुरु साजन सिंह है। मैं तुम्हें प्लाज्मा उपलब्ध करा सकता हूँ इसके लिए तुम्हें पहले 2500 रुपये गूगल पे से मेरे मोबाइल नंबर में डाल दो। आवेदक द्वारा कॉलर को गूगल पे से पहले 300 डाले गए। उसके बाद कॉलर लगातार पैसों के लिए आवेदक को कॉल करता रहा एवं आवेदक द्वारा सोशल मीडिया पर बनाए गए मैसेज में आवेदक का मोबाइल नंबर हटा कर अपना मोबाइल नंबर डालकर सोशल मीडिया पर इधर-उधर मैसेज भेजता रहा, एवं आवेदक से पैसों की मांग करता रहा। उक्त तहरीर पर चौकी आराघर में अभियुक्त गुरु साजन सिंह बख्शी के खिलाफ धारा 269 270, 188, 420 आईपीसी, धारा -3 महामारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
उपरोक्त अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए चौकी प्रभारी आराघर उप निरीक्षक महावीर सिंह सजवान द्वारा उपरोक्त मोबाइल धारक व्यक्ति जो कि आवेदक को लगातार फोन कर स्थान बदल बदल कर और पैसों हेतु बुला रहा था, जिसको टीम बनाकर तहसील चौक थाना कोतवाली नगर देहरादून के पास से पकड़ लिया गया जिसके द्वारा अपना नाम गुरु साजन सिंह बख्शी पुत्र हरजीत सिंह बख्शी निवासी 34 /35 मुन्नू गंज थाना कोतवाली नगर देहरादून बताया। उसे पूछताछ चौकी को आराघर लाया गया। चौकी पर अभियुक्त से बरामद मोबाइल फोन पर धोखाधड़ी के पर्याप्त सबूत मिलने के बाद मोबाइल कब्जे में लेकर अभियुक्त गुरु साजन सिंह बख्शी उपरोक्त को उपरोक्त मुकदमे में गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: त्रिवेन्द्र ने कहा कोरोना प्राणी है, कांग्रेस ने की निन्दा
Next: सियानगर स्याल्दे माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.