Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जोशी ने मोदी का किया धन्यवाद, कहा लाभान्वित होगा उत्तराखण्ड
  • देहरादून

जोशी ने मोदी का किया धन्यवाद, कहा लाभान्वित होगा उत्तराखण्ड

RNS INDIA NEWS 14/05/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण, औद्योगिक विकास, एमएसएमई एवं खादी ग्रामोद्योग मंत्री गणेश जोशी ने पहाड़ों की रानी मसूरी के लिए एरियल पैसेंजर रोपवे सिस्टम के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 1500 वर्ग मीटर भूमि को उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनका धन्यवाद किया है।
विदित ही है कि ‘‘पहाड़ों की रानी’’ के नाम से वैश्विक पर्यटन मानचित्र में सुविख्यात मसूरी नगर में लाखां पर्यटक प्रतिवर्ष मसूरी आते हैं। सडक़ यातायात के अतिरिक्त भी पर्यटकों को मसूरी नगर तक सुगमता पूर्वक पहुंचाने हेतु अन्य यातायात साधनों की नितांत आवष्यकता के दृश्टिगत राज्य सरकार द्वारा देहरादून से मसूरी तक रोपवे के निर्माण हेतु लम्बे समय से प्रयास किए जा रहे हैं। दिनांक 12 मई 2021 को केन्द्रीय मंत्रिमंडल द्वारा हवाई यात्री रोपवे प्रणाली विकसित करने के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 1500 वर्ग मीटर भूमि को उत्तराखंड सरकार को हस्तांतरित करने को मंजूरी दी गई है। इससे राज्य सरकार द्वारा लम्बे समय से प्रस्तावित देहरादून और मसूरी के बीच हवाई यात्री, रोपवे प्रणाली (एरियल पैसेंजर रोपवे सिस्टम) के निर्माण का मार्ग सुगम हो गया है। कुल 285 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस रोपवे की लम्बाई करीब 06 किमी होगी। इस रोपवे की ढुलाई क्षमता दोनों दिशाओं से 1000 यात्री प्रति घंटा होगी। इससे देहरादून और मसूरी के बीच सडक़ मार्ग पर यातायात लोड में भी कमी आएगी, परिणामस्वरूप सडक़ दुर्घटनाओं तथा जाम से भी निजात मिलेगी। इसके अतिरिक्त, इस परियोजना से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप में करीब 2000 लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। यह रोपवे पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी होगा जिससे राज्य पर्यटन के क्षेत्र में रोजगार अवसरों का भी सृजन हो सकेगा। उन्होंने यह भी लिखा है कि उत्तराखण्ड राज्य हेतु लगातार आधारभूत ढ़ाचे के विकास में अविस्मरणीय योगदान दिया जाता रहा है। कोविड महामारी के वर्तमान दौर में राज्य की आर्थिकी पर पड़ रहे दबाव तथा रोजगार संकुचन के समय में राज्य की आर्थिकी को बल देने वाली तथा रोजगार सृजन नई संभावना खोलने वाला यह बहुत ही सुखद तथा कर्णप्रिय समाचार है।
कैबिनेट मंत्री ने मसूरी क्षेत्र के लिए इस अभूतपूर्व सहयोग हेतु क्षेत्र तथा राज्य की जनता की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके अतिरिक्त, कैबिनेट मंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह, शिक्षामंत्री डा0 रमेष पोखरियाल निशंक, पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का भी धन्यवाद ज्ञापित किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिखरी जोत को एक करने का निर्णय
Next: हर रोज हो रही मौतों से भी आम आदमी सबक नहीं ले रहा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.