Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: जिला प्रशासन, सेना के संयुक्त सहयोग से शुरू होगा सिविल-मिल्ट्री संयुक्त कोविड केयर अस्पताल
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: जिला प्रशासन, सेना के संयुक्त सहयोग से शुरू होगा सिविल-मिल्ट्री संयुक्त कोविड केयर अस्पताल

RNS INDIA NEWS 14/05/2021
IMG-20210514-WA0031.jpg

अल्मोड़ा। कोरोना वायरस के इलाज हेतु जिला प्रशासन व सेना के सहयोग से रानीखेत में दिनांक 17 मई से शुरू होने वाले सिविल-मिल्ट्री संयुक्त कोविड केयर अस्पताल के संबंध में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने आज सेना के अधिकारियों व संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से विचार-विमर्श किया। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए हमें कोविड चिकित्सालय खोलने पर फोकस करना होगा जिससे कोरोना मरीजों का इलाज निकटवर्ती स्थानों में ही किया जा सके। जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए कहा कि चिकित्सालय हेतु डॉक्टर, नर्स अन्य आवश्यक संसाधन जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए जाएंगे वही चिकित्सालय हेतु पीपीई किट, आवश्यक दवाइयां एवं अन्य उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे इसके लिए उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट को तत्काल डिमांड प्रेषित करने के निर्देश दिए।
जिला अधिकारी ने बताया कि इस कोविड चिकित्सालय में 40 बेड स्थापित किये जायेंगे जिसमें 10 बेड आॅक्सीजन सुविधायुक्त होंगे और इन सुविधायुक्त बेडों को और बढ़ाया जायेगा। इस चिकित्सालय में सभी आवश्यक औषधियां/चिकित्सकीय उपकरणों की व्यवस्था की गयी है जिन्हें सैन्य चिकित्सालय के अधिकारियों को हस्तगत किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने बताया कि यह कोविड चिकित्सालय सिविल क्षेत्र के कोरोना संक्रमित मरीजों के त्वरित उपचार हेतु स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कोविड केयर में सेना के कुशल चिकित्सको द्वारा कोरोना संक्रमित व्यक्तियों का उपचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि सभी बेड़ों में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के माध्यम से ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी इसके लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था भी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय में अतिरिक्त बेड भी रखे जाएंगे जिसमें हल्के लक्षण वाले मरीजों का इलाज किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस कोविड केयर चिकित्सालय में आधारभूत चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विधायक रानीखेत करन महरा द्वारा अपनी विधायक निधि से धनराशि प्रदान की है। उन्होंने संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत को अधिकारियों के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए चिकित्सालय हेतु आवश्यक संसाधन एव मैन पावर की डिमांड प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कोविड केयर में सभी आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराये जाने हेतु स्थानीय एवं सैन्य अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने हेतुु डा0 बी0के0 गड़कोटी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
इस दौरान सेना के कर्नल माथुर, मेजर ऋषि के अलावा संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडे के अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सविता ह्यांकी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल ढींगरा, उपजिलाधिकारी गौरव पांडे, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सियानगर स्याल्दे माइक्रो कन्टेनमेंट जोन घोषित
Next: कोरोना से जंग में भारत के पास होंगी 5 और वैक्सीन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.