Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के प्रयास से गुजरात से पहुंचे आक्सीजन सिलिंडर
  • देहरादून

पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के प्रयास से गुजरात से पहुंचे आक्सीजन सिलिंडर

RNS INDIA NEWS 14/05/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। पूर्व मुख्यमंत्री व डोईवाला विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोरोना महामारी जंग में हमारी जीत होगी। उन्होंने कहा कि संकट के इस दौर में प्रबुद्ध लोगों व सामाजिक संगठनों का योगदान भी जरूरी है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के प्रयासों से गुजरात से डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के लिए 25 ऑक्सीजन से भरे सिलिंडर पहुंच चुके हैं। इनका वितरण क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को प्राथमिकता पर किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने जनता से अपील की वह इस संकट काल में हर जरूरतमंद की सहायता के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि रक्तदान व प्लाज्मा दान की आज बड़ी जरूरत है। इससे अधिक लोगों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर व संक्रमण को रोकने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार, प्रशासन के अधिकारी, डॉक्टर व अन्य फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स बेहतर सेवाएं देने की कोशिश में जुटे हुए हैं। जल्द ही हालात सामान्य होंगे।

मजदूर के परिवार को पुलिस ने दिया एक माह का राशन

कोरोना महामारी में कोविड कफ्र्यू के चलते रोजी-रोटी के संकट से जूझ रहे एक मजदूर के परिवार को रानीपोखरी पुलिस ने एक माह का राशन उपलब्ध कराया। थानाध्यक्ष रानीपोखरी जितेंद्र चौहान ने बताया कि अनिल कुमार निवासी घमंडपुर के छोटे भाई की कोविड संक्रमण के कारण कुछ दिन पूर्व मृत्यु हो गई थी। उक्त परिवार अत्यंत निर्धन है तथा कोविड कफ्र्यू के कारण और संक्रमण के चलते घर के सदस्य की मृत्यु हो जाने के कारण परिवार का कोई भी सदस्य मजदूरी के लिए बाहर नहीं जा पा रहा है, जिस कारण परिवार के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मिशन हौसला के तहत उक्त परिवार को बुधवार को एक माह का राशन उपलब्ध कराया है। उन्होंने बताया कि घर को सैनिटाइज भी किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने फेरा काश्तकारों की मेहनत पर पानी
Next: शहरी विकास विभाग मांग रहा है मरने वालों की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.