Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कैबिनेट मंत्री जोशी अभी अनुभवहीन हैं अनुभव लेने की जरूरत : त्रिवेंद्र रावत
  • देहरादून

कैबिनेट मंत्री जोशी अभी अनुभवहीन हैं अनुभव लेने की जरूरत : त्रिवेंद्र रावत

RNS INDIA NEWS 13/05/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश में त्रिवेंद्र सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कथित टिप्पणी पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तंज कसा है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल एक बयान में पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कैबिनेट मंत्री जोशी अभी अनुभवहीन हैं। उन्हें अनुभव लेने की जरूरत है। वह उस विभाग के मंत्री भी नहीं है। मंत्रालय को समझने में सात-आठ माह का वक्त लगता है। ऐसे में उनकी टिप्पणी कोई मायने नहीं रखती। हालांकि, रावत ने यह भी कहा कि कैबिनेट मंत्री जोशी का बयान उन्होंने सुना नहीं है। सुनने के बाद ही कुछ कहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने यह भी कहा कि 2017 में जब भाजपा सरकार बनी, तब राज्य में सिर्फ 1034 डाक्टर थे, जिनकी संख्या आज 2600 है। नर्सों की भी भर्ती की गई। पूर्व में राज्य में 15-20 आइसीयू थे, जो अब एक हजार के लगभग हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की किसी ने कल्पना नहीं की थी। बावजूद इसके पूर्व में राज्य में 27 हजार बेड की क्षमता विकसित की गई थी, जिसे लेकर आलोचना भी हुई थी। उन्होंने कहा कि यह महामारी है और इसे इसी नजरिये से देखने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि कोविड कफ्र्यू के दौरान पिछले तीन दिनों में पुलिस प्रशासन ने जिस तरह सख्ती की है, उसके सकारात्मक परिणाम आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि कोविड कफ्र्यू का सख्ती से अनुपालन कराने के साथ ही समय-समय पर इसकी समीक्षा की जरूरत है। कोविड कफ्र्यू को थोड़ा और लंबा खींचा जाना चाहिए। कोविड की तीसरी लहर को भी ध्यान में रखने की आवश्यकता है। त्रिवेंद्र सरकार और अब तीरथ सरकार में अलग से स्वास्थ्य मंत्री न होने के संबंध में उन्होंने कहा कि आज यह बाध्यता है कि कितने मंत्री बनाए जाने हैं। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री के पास विभाग होता है तो वह और अच्छे से चलता है। इसी के चलते हम अस्पतालों में व्यवस्था ठीक कर पाए। यह देखने की जरूरत है कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता क्या है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि स्वास्थ्य मंत्रालय मुख्यमंत्री के पास है या मंत्री के। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि उन्हें हटाए जाने के पीछे कुंभ के सूक्ष्म आयोजन की बात वजह नहीं थी। पार्टी नेतृत्व ने आदेश दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड केयर सेंटर से मरीजों को मोबाइल चुराने वाले 3 युवक गिरफ्तार
Next: जुर्माने के बावजूद भी चालान की संख्या में नहीं आ रही कोई कमी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.