Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीएम ने राज्य में विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय स्वीकृतियां
  • उत्तराखंड

सीएम ने राज्य में विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु प्रदान की वित्तीय स्वीकृतियां

RNS INDIA NEWS 13/05/2021
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखण्ड राज्य पर्यटन विकास परिषद हेतु 25 करोड़ 50 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ ही धनराशि अवमुक्त करने हेतु स्वीकृति प्रदान की। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने देहरादून जनपद के विधानसभा क्षेत्र मसूरी के तीन विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 01 करोड़ 93 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। विधानसभा क्षेत्र सहसपुर में नगर निगम क्षेत्र में चन्द्रबनी के अंतर्गत वाइल्ड लाईफ मुख्य मार्ग से चोयला मार्ग के चौड़ीकरण व नाला निर्माण कार्य हेतु मुख्यमंत्री तीरथ ने 02 करोड़ 98 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। विधानसभा चकराता में दो निर्माण कार्यों के लिये 1 करोड़ 15 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ऊधमसिंह नगर जनपद के विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता के अंतर्गत टेडाघाट-चन्देली मोटर मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 01 करोड़ 32 लाख रूपये की स्वीकृति दी हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत तीन विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये 02 करोड़ 94 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। जसपुर क्षेत्र के अतंर्गत काशीपुर मेन मार्ग के सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्यमंत्री द्वारा 03 करोड़ 51 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई। गदरपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत तीन विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए भी मुख्यमंत्री ने 05 करोड़ 20 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा में विकासखण्ड भौंसियाछाना के अंतर्गत सल्ला भाट कोट से सूकना सल्यूणी तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु 01 करोड़ 36 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही कसार देवी से ग्राम माठ तक मोटर मार्ग निर्माण के लिये 46 लाख रूपये एवं बाड़ेछीना-सेराघाट से बिनूक बतलचौरा तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु 32 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। विकासखण्ड हवालबाग में दामूदारा से सरसों तक लिंक मोटर मार्ग निर्माण हेतु 50 लाख रूपये की स्वीकृति मुख्यमंत्री द्वारा दी गयी है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनपद उत्तरकाशी के गंगोत्री विधानसभा के अंतर्गत दो निर्माण कार्यों के लिये 60.63 लाख रूपये एवं विधानसभा क्षेत्र यमानोत्री के अंतर्गत चिल्यालीसौड़-जोगथ मोटर मार्ग में क्षतिग्रस्त दीवारों के निर्माण हेतु 47.42 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पौड़ी जनपद के पौड़ी विधानसभा में दो निर्माण कार्यों हेतु 85 लाख रूपये एवं हरिद्वार जनपद के लक्सर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम रणजीतपुर से सिद्ध बाबा की ओर सडक़ मार्ग निर्माण हेतु 01 करोड़ 17 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ़ के थाना नाचनी के प्रशासनिक भवन एवं आवासों के निर्माण हेतु 02 करोड़ 56 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री तीरथ ने जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर के विकासखण्ड गरूड़ के अंतर्गत डंगोली-सातसिलिंग के डामरीकरण हेतु 01 करोड़ 22 लाख एवं पाण्डेखडक़-खडेरिया मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु 01 करोड़ 21 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना अपडेट उत्तराखंड: 7127 नए मामले, 122 की मौत
Next: कोविड केयर सेंटर से मरीजों को मोबाइल चुराने वाले 3 युवक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 14.39.43_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.