Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • संक्रमण कम नहीं हो रहा है, जांच कम हो रही हैं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

संक्रमण कम नहीं हो रहा है, जांच कम हो रही हैं

RNS INDIA NEWS 12/05/2021
rns featured image new

ऐसे हो रहा है कोरोना को रोकने का खेल

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम नहीं हो रहा है, जांच कम की जा रही हैं। जी हां यदि आप ये सोच रहे हैं कि कोरोना का असर कम होने लगा है तो ये आपकी गलत फहमी है। यहां कोरोना को रोकने के लिए सरकार अब खेल कर रही है। ताकि सरकार की विफलता को छिपाया जा सके। जबकि संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। इसके साथ ही आरटीपीसीआर जांच में बीते दिनों के मुकाबले खासी कमी भी आई है।

राज्य में बीते दो हफ्तों में जांच के आंकड़ों की तुलना की जाए तो 62 हजार का अंतर है यानी बाद वाले हफ्ते में इतनी जांचें कम हुईं। सात मई तक दून में रोज 10 हजार से ज्यादा जांच की जा रही थी, जो सोमवार को घटकर 8421 तक सिमट गई। वहीं, हरिद्वार में भी टेस्टिंग काफी घट गई है। यहां पांच मई के मुकाबले कोरोना टेस्टिंग महज एक चौथाई रह गई है। उत्तराखंड में 25 अप्रैल से एक मई के बीच 2.78 लाख कोरोना जांचें हुईं। दो से नौ मई तक 2.15 लाख नमूने जांच को भेजे गए।

जबकि इसी अवधि में राज्य में कोरोना के सर्वाधिक मामले आए। इन दोनों हफ्तों में हर दिन औसतन नौ हजार जांचें कम की गईं। इस दौरान राज्य के बड़े जिलों में आरटीपीसीआर सैंपल लेने में भी कमी आई। खासतौर पर, दून-हरिद्वार में सैंपलिंग कम हो गई। देहरादून में सात मई से पहले तक 10 हजार सैंपलिंग हो रही थी, पर अचानक आंकड़ा कम होने लगा और अब हर दिन करीब साढ़े आठ हजार सैंपल ही लिए जा रहे हैं। इसी तरह हरिद्वार में सात मई को 5665 सैंपल लिए गए। दस मई को यह आंकड़ा भी घटकर 5055 पर आ गया। यहां टेस्टिंग तेजी से कम हुई है। मतलब-सैंपल लेने के बाद टेस्टिंग की गति धीमी पड़ी है। यहां पांच मई को 16,508 सैंपल जांचे गए और इसके बाद तो कोरोना की टेस्टिंग लगातार कम होती चली गई। बीते सोमवार को हरिद्वार जिले में सिर्फ 2,555 कोरोना टेस्ट हुए।

यहां स्थिति चिंताजनक
बागेश्वर में आठ मई को 1630 लोगों के सैंपल लिए गए। इसके बाद नौ मई को 127 और 10 मई को 479 लोगों की सैंपलिंग हुई। यह हाल तब है, जब यहां कोरोना मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। उधर, पिथौरागढ़ जिले में सात मई को 970 सैंपल लिए गए। पर, इसके बाद यह संख्या घटते हुए 10 मई को 656 पर सिमट गई।

यहां बेहतर सैंपलिंग
अल्मोड़ा और चम्पावत जिले सैंपलिंग के मामले में निरंतरता बनाए हुए हैं। नौ मई को अल्मोड़ा में सिर्फ 98 सैंपल लिए गए थे, बाकी यहां हर दिन छह सौ से सात सौ सैंपल लिए जा रहे हैं। चम्पावत जिले में पिछले पांच दिन से हर रोज एक हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। नैनीताल में भी हर दिन सैंपलिंग का औसत दो हजार से ज्यादा है

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दूल्हे की गाड़ी समेत 4 वाहनों का चालान
Next: प्रदेश के 10 लाख पीले राशन कार्डधारकों को 3 महीने के लिये अतिरिक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जायेगा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेना भर्ती की तैयारी में एनसीसी कैडेटों को मिलेगा उपनल का सहयोग

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ई-चालान के फर्जी मैसेज भेजकर हो रही ठगी से रहें सावधान

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़े के तहत जनपदभर में लगेंगे आधार शिविर
  • संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक
  • वन महोत्सव के तहत विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • भिकियासैंण में विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर, 122 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
  • परिवर्तन संकल्प यात्रा में कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरा
  • रानीखेत में 2.35 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.