Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • साइबर ठगों ने उड़ाये महिला के खाते से 22 हजार रुपये
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने उड़ाये महिला के खाते से 22 हजार रुपये

RNS INDIA NEWS 10/05/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। शांति विहार कालोनी निवासी महिला से फोन पे के जरिए साइबर ठगों ने 22 हजार पार कर लिए। इसका पता चलते ही पीडि़त ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शांति विहार कालोनी निवासी अंजलि दानू पत्नी बलवंत सिंह ने बताया कि 9 मार्च को उसने एमेजॉन से एक प्रोडक्ट आर्डर किया था। जो उसके पास नहीं पहुंचा। इस पर उसने गूगल से कस्टमर केयर नंबर लिया और कॉल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपका प्रोडक्ट गलती से कही और भेज दिया गया है। आपका 299 रुपये वापस कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने उसे एनी डेस्क डाउनलोड करने को कहा। लेकिन प्रोसेसिंग न हो पाने के कारण उन्होंने फोन पे खोलने के लिए कहा। फोन पे खोलने के बाद उसे भीम यूपी आइ पे पर जाकर अपनी संपूर्ण जानकारी डालने को कहा। इस तरह से उन्होंने उसके खाते से अलग अलग बार में करीब 22 हजार रुपये पार कर लिए। अंजलि की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।
सतर्क रहें नहीं तो खाता साफ: आजकल साइबर ठग नए नए तरीके अपना रहे हैं। हमें सावधान रहना होगा, अन्यथा खाता साफ समझो। दरअसल, अब पिन या कार्ड नंबर के बजाय ठगों ने गूगल पर विभिन्न कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर की जगह अपने कांटेक्ट नंबर अपलोड कर दिए हैं। इससे जब हम गूगल पर कंपनियों के नंबर सर्च करते हैं तो ठगों के नंबर दिखते हैं और हम फंस जाते हैं।
कैसे बचें: जब भी हमें कोई समस्या हो तो हम संबंधित कंपनी के ऑथराइज वेबसाइट पर जाकर कस्टमर केयर नंबर से बात करें न कि गूगल सर्च किए हुए अन्जान नंबर से। साथ ही किसी के भी कहने पर कोई भी एप कभी न डाउनलोड न करें। एप डाउनलोड करने पर आपकी गोपनीय जानकारी ठगों के पास चली जाती है और फिर कार्ड आपके पास होते हुए भी बहुत ही आसानी से ठग आपके खाते को खाली कर देते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तहसील सोमेश्वर के अधूरिया, सूपाकोट गांव में मिले 67 कोविड-19 पॉजिटिव
Next: शिक्षा विभाग की मिशन कोशिश को बड़ा झटका

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.