Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सेना चिकित्सा कोर और शॉर्ट सर्विस कमीशन के पूर्व चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के आदेश जारी
  • राष्ट्रीय

सेना चिकित्सा कोर और शॉर्ट सर्विस कमीशन के पूर्व चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के आदेश जारी

RNS INDIA NEWS 09/05/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। रक्षा मंत्रालय ने पूर्व आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी)/शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज महानिदेशालय (डीजी एएफएमएस) को आदेश जारी किया है। टूर ऑफ ड्यूटी योजना के तहत, 2017 और 2021 के बीच रिटायर हुए 400 पूर्व एएमसी/एसएससी चिकित्सा अधिकारियों को अधिकतम 11 महीने की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर भर्ती किए जाने की उम्मीद है।
8 मई के आदेश में कहा गया है कि सेवानिवृत्ति के समय प्रदान वेतन से मूल पेंशन में कटौती करके एक निश्चित मासिक एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी, साथ ही जहां भी विशेषज्ञ वेतन ज़रूरी होगा वह दिया जाएगा। यह राशि अनुबंध की अवधि के लिए अपरिवर्तित रहेगी और किसी अन्य भत्तों का भुगतान नहीं किया जाएगा। भर्ती किए जाने वाले चिकित्सा अधिकारियों को नागरिक मानकों के अनुसार चिकित्सकीय रूप से फिट होना अनिवार्य है।
गौरतलब है कि रक्षा मंत्रालय ने मौजूदा कोविड-19 की स्थिति से उबरने के लिए नागरिक प्रशासन की सहायता हेतु अतिरिक्त जनशक्ति जुटाने के लिए कई कदम उठाए हैं। एएफएमएस ने पहले ही विभिन्न अस्पतालों में स्पेशलिस्ट, सुपर स्पेशलिस्ट एवं सहयोगी स्टाफ समेत अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती कर दी है, जबकि एएफएमएस के शॉर्ट सर्विस कमीशन्ड डॉक्टरों को दिनांक 31 दिसंबर, 2021 तक सेवा विस्तार दिया गया है जिससे 238 और डॉक्टरों ने संख्या बढ़ी है। हाल ही में एएफएमएस से सेवानिवृत्त चिकित्सा पेशेवरों को भी स्वास्थ्य पेशेवरों के कार्य बल को और मजबूत करने के लिए फिर से तैनात किया गया है।
इसके अलावा देश के सभी नागरिकों को ई-संजीवनी ओपीडी पर ऑनलाइन नि:शुल्क परामर्श देने के लिए पूर्व रक्षा चिकित्सकों को मैदान में उतारा गया है।इस सेवा का लाभ वेबसाइट पर लिया जा सकता है। 51 उच्च दबाव वाले पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) पॉलीक्लीनिकों में तीन महीने के लिए नाइट ड्यूटी के लिए अतिरिक्त संविदा कर्मचारियों को भी अस्थायी रूप से काम पर रखा गया है ताकि पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: व्यावसायिक वाहन हो रहे सरेंडर
Next: हिमंत बिस्व सरमा होंगे असम के नए सीएम

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.