Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • व्यावसायिक वाहन हो रहे सरेंडर
  • देहरादून

व्यावसायिक वाहन हो रहे सरेंडर

RNS INDIA NEWS 09/05/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बाद बड़े व्यावसायिक वाहनों का संचालन तकरीबन ठप हो गया है। रही-सही कसर चारधाम यात्रा के स्थगित होने से पूरी हो गई है। ऐसे में कहीं से आय न होती देख व्यावसायिक वाहनों ने अपने परमिट सरेंडर करना शुरू कर दिए हैं। इससे विभाग को राजस्व का खासा नुकसान हो रहा है। कोरोना की दूसरी लहर से परिवहन व्यवसाय पर बहुत बड़ी मार पड़ी है। इस समय व्यावसायिक वाहनों का संचालन न के बराबर हो रहा है, जो वाहन संचालित हो भी रहे हैं, उनमें केवल आटो या फिर बैटरी रिक्शा शामिल हैं। इसके अलावा अभी तक अंतरराज्यीय वाहनों के संचालन को भी मंजूरी नहीं मिल पाई है। इस वर्ष जनवरी से परिस्थितियां कुछ बदली थी। कोरोना संक्रमण के मामले कम हए तो वाहन सडक़ों पर दौडऩे लगे। सरकार ने संक्रमण की दर कम होती देख आधी सवारी बिठाने की अनिवार्यता से भी छूट दे दी। इसके बाद शादी के सीजन में भी व्यावसायिक वाहनों का अच्छी आय हो रही थी। इस बीच अप्रैल से अचानक कोरोना के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकडऩी शुरू की। बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने फिर से वाहनों में सख्ती शुरू की और इन्हें फिर से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए। इसके बाद संक्रमण के डर से वाहनों में सवारियां कम होने लगी। लागत न निकलती देख वाहन यूनियनों ने सरकार से टैक्स माफी की मांग उठाई। इस पर जब सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो टैक्स बचाने के लिए वाहनों ने अपने कागजात सरेंडर करने शुरू कर दिए हैं। उप आयुक्त परिवहन एसके सिंह ने कहा कि साल में अमूमन यात्रा के बाद तीन महीने के लिए वाहन सरेंडर होते ही हैं, लेकिन इस बार वाहन अभी से सरेंडर होना शुरू हो गए हैं। इससे विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम मोदी ने ली सीएम तीरथ से उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर जानकारी
Next: सेना चिकित्सा कोर और शॉर्ट सर्विस कमीशन के पूर्व चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के आदेश जारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.