Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीएम मोदी ने ली सीएम तीरथ से उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर जानकारी
  • देहरादून

पीएम मोदी ने ली सीएम तीरथ से उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/05/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच दिन बाद दूसरी बार मुख्यमंत्री तीरथ रावत से उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने राज्य में उपलब्ध संसाधनों व अन्य जरूरतों के बारे में जाना और हर मदद का आश्वासन दिया। रविवार दोपहर पीएम मोदी ने सीएम तीरथ रावत को फोन मिलाकर राज्य में कोरोना की स्थिति के बारे में पूछा। उन्होंने यह भी पूछा कि मैदान जिलों की अपेक्षा पर्वतीय क्षेत्रों में संक्रमण का फैलाव कैसा है। सीएम तीरथ ने उनके सामने राज्य की पूरी तस्वीर रखी और कहा कि कोविड कर्फ्यू के बावजूद संक्रमण बढ़ रहा है, हालांकि इस दौरान सरकार की तरफ से आईसीयू, वेंटीलेंटर और आक्सीजन बेड बढ़ाए गए हैं। मुख्यमंत्री तीरथ ने पीएम मोदी से आक्सीजन प्लांट जल्द मंजूर करने के साथ ही, आक्सीजन सिलेंडर, 10 लीटर से ऊपर वाले आक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने का आग्रह किया। कहा कि आक्सीजन सिलेंडर पर्याप्त होने से पर्वतीय क्षेत्रों में आक्सीजन के संकट को दूर कर लोगों की ज्यादा से ज्यादा मदद की जा सकती है। प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य को पूरी मदद का भरोसा दिया है।

मंगेश को दी है समन्वय की जिम्मेदारी: उत्तराखंड काडर के आईएएस व पीएमओ में तैनात मंगेश घिल्डियाल को उत्तराखंड के साथ समन्वय की जिम्मेदारी दी है। आईएएस मंगेश राज्य में तीन जिलों में डीएम रह चुके हैं। कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण को राज्य को जिन चीजों की जरूरत पड़ेगी, मंगेश समन्वय कर उपलब्ध कराएंगे। वे सचिव (स्वास्थ्य) अमित नेगी के साथ नियमित तौर पर समन्वय बना कर रखेंगे।

राजनाथ को लिखी चिट्ठी: सीएम तीरथ ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र भेजकर ऋषिकेश एम्स में डीआरडीओ की तरफ से बनने वाले आक्सीजन प्लांट में अलग से एक टैंकर बनाने का भी आग्रह किया है। कहा कि आक्सीजन का अतिरिक्त टैंकर उपलब्ध होने से एम्स में आक्सीजन बेडों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के बारे में पूरी जानकारी ली। उन्होंने राज्य को हर मदद करने का भरोसा दिया है। प्रधानमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि वे उत्तराखंड को लेकर बेहद संवेदनशील हैं और पांच दिन बाद दूसरी बार बात कर कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सुझाव देने के साथ ही हर स्थिति पर नजर भी रख रहे हैं। -तीरथ सिंह रावत ,मुख्यमंत्री

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टयूशन टीचर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: व्यावसायिक वाहन हो रहे सरेंडर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.