Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मुख्यमंत्री तीरथ सिंह 10 मई को अल्मोड़ा भ्रमण पर, बेस चिकित्सालय व मेडिकल कॉलेज का करेंगे निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह 10 मई को अल्मोड़ा भ्रमण पर, बेस चिकित्सालय व मेडिकल कॉलेज का करेंगे निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 09/05/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय से प्राप्त सूचना के आधार पर प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत दिनांक 10 मई को जनपद के भ्रमण पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री 10 मई को 2:30 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान कर 2:50 बजे सिमकनी मैदान हैलीपैड पहुंचेंगे। 2:55 बजे वहां से प्रस्थान कर 3:05 पर बेस चिकित्सालय पहुंच कर बेस चिकित्सालय व मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। 4:00 बजे वहां से प्रस्थान कर सर्किट हाउस पहुंचेंगे जहां पर वे अल्प विश्राम करेंगे 4:45 बजे वहां से प्रस्थान कर सिमकनी मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से नैनीताल के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के जनपद भ्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बेस चिकित्सालय व मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री की सुरक्षा प्रोटोकॉल व कोविड-19 के निर्धारित प्रोटोकॉल के उचित अनुपालन के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर उनके साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज डॉ आर जी नौटियाल, पीएमएस डॉ एचसी गढकोटी, उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, मोनिका, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दीपांकर डेनियल, डॉ योगेश पुरोहित, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बागेश्वर से लापता नाबालिग के साथ दुराचार, रामनगर से हुई बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Next: तहसील भनोली के ग्राम मकड़ाऊ में मिले 31 कोरोना संक्रमित, माइक्रो कन्टेनमेन्ट जोन घोषित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • दर्ज़ामंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल ने सुनीं ताम्र शिल्पकारों की समस्याएं
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • दौलाघाट में स्वास्थ्य शिविर में 300 लोगों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.