Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन फिर विवादों में आए
  • देहरादून

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन फिर विवादों में आए

RNS INDIA NEWS 08/05/2021
rns featured image new

देहरादून। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के 25 वर्षीय बेटे को वैक्सीन दिए जाने पर आप ने सवाल उठाया है। आप प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जोशी ने इसे बैकडोर वैक्सीन करार देते हुए युवाओं के साथ धोखा बताया है। अमित जोशी ने कहा कि घोषणा के बावजूद प्रदेश में तय समय पर 18 से 44 वर्ष तक के युवाओं का टीकाकरण शुरू नहीं हो पाया। लेकिन राज्य सरकार के प्रभावशाली लोग अपने चहेतों को बैकडोर से वैक्सीन लगवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खानपुर विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के बेटे दिव्य प्रताप की उम्र महज 25 वर्ष है, बावजूद उनका टीकाकरण हो गया है। अमित जोशी ने कहा कि स्वास्थ्य महकमे ने सभी नियमों को ताक पर रखकर विधायक के बेटे पर मेहरबानी दिखाई। एक तरफ वैक्सीन न लगने से सामान्य युवा संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं, कई लोग इलाज के अभाव में दम तोड रहे हैं। कई लोगों को अस्पतालों में जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में किसी खास पर मेहरबानी शर्मनाक है।
हरिद्वार में 18-44 वर्ग को भी लग रहे टीके: चैम्पियन
विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी विधानसभा सहित हरिद्वार जिले में उपलब्ध होने पर 18-44 आयुवर्ग के युवाओं को भी टीके लग रहे हैं। उनके बेटे का टीका भी इसी क्रम में लगा है। उन्होंने कनखल स्वास्थ्य केंद्र पर एक 24 वर्षीय युवक के टीकाकरण का विवरण भी उपलब्ध कराया है। चैम्पियन के मुताबिक उनका बेटा लगातार लोगों की सेवा कर रहा है, कोरोना वॉरियर होने के चलते भी उनका टीकाकरण हुआ है। चैम्पियन के मुताबिक इस समय हमारी प्राथमिकता एक एक जीवन बचाने की होनी चाहिए, ना कि राजनीति करने की। विपक्षी नेता चाहें तो हम उनको भी टीका लगवा सकते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएमजीकेएवाई-3 के तीसरे फेज के अंतर्गत मिला प्रदेश को दो माह का राशन
Next: कोविड पॉजिटिवों को मिलेगी राहत, सांसद अनिल बलूनी के भेजे ऑक्सीजन सिलेंडर दून पहुंचे

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

02 जुलाई को मॉक ड्रिल से परखी जाएंगी मानसून की तैयारियां

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 20 जून
  • राज्यपाल ने डीएम और एसएसपी को किया सम्मानित
  • अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल
  • लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों का धरना जारी, उग्र आंदोलन की चेतावनी
  • तनाव प्रबंधन पर बीयरशिबा स्कूल में विद्यार्थियों को दिए व्यावहारिक टिप्स
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले के विरोध में दुग्ध संघ में उबाल, 21 कर्मचारियों ने दिया सामूहिक त्यागपत्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.