Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम तीरथ ने सेना के रिटायर्ड डॉक्टर्स से मांगी मदद, कहा-कोविड पॉजिटिवों की करें सेवा
  • देहरादून

सीएम तीरथ ने सेना के रिटायर्ड डॉक्टर्स से मांगी मदद, कहा-कोविड पॉजिटिवों की करें सेवा

RNS INDIA NEWS 09/05/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ की कमी को दूर करने के लिए बड़ा फैसला लिया है। डीएम और मेडिकल कॉलेजों को सेना और निजी अस्पतालों के डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ को अनुबंध पर भर्ती करने आदेश दिए हैं। सीएम तीरथ सिंह रावत ने भी सेना, अर्धसैनिक बलों और राज्य सेवाओं से रिटायर्ड डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ से राज्य में सेवाएं देने की अपील की है। शनिवार को मुख्यमंत्री तीरथ रावत ने वीडियो संदेश में कहा कि केंद्र, राज्य सरकारों, सेना, अर्द्ध सैनिक बलों से पिछले पांच वर्ष में रिटायर हुए डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ, टैक्नीशियन, स्टॉफ नर्स और अन्य मेडिकल सहायक महामारी के इस दौर में स्वेच्छा से सेवाएं देकर राज्य की मदद करें। इधर, स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने स्वास्थ्य महानिदेशक को डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ की एनएचएम के तहत तय मानेदय देते हुए अनुबंध के आधार पर निुयक्तियां करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए डीएम और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को अधिकृत किया गया है। वह राज्य सरकार, केंद्र सरकार, सेना, अर्द्धसैनिक बल, आर्मी मेडिकल कोर और निजी पंजीकृत डॉक्टरों को अगले साल 28 फरवरी या कोरोना खत्म होने तक अनुबंध पर ले सकते हैं। अनुबंध पर लिए जाने वाले चिकित्सकों की अधिकतम उम्र 70 साल और शारीरिक रूप से स्वस्थ्य होना जरूरी है। इसी तरह पैरोमेडिकल स्टॉफ, टैक्नशियन, स्टाफ नर्स समेत अन्य के लिए अलग से पद सृजित किए गए बगैर अनुबंध पर निश्चित मानदेय पर सीधे तैनाती दी जाएगी।
मेडिकल छात्रों की भी सेवाएं लेंगे: एमबीबीएस अंतिम वर्ष, मेडिकल इंटर्न से भी कोविड ड्यूटी ली जाएगी। इंटर्न छात्रों को एनएचएम के तहत मानदेय दिया जाएगा, जबकि एमबीबीएस छात्रों को एनएचएम के तहत तय से आधा मानदेय दिया जाएगा। जरूरत पडऩे पर बीडीएस पास आउट छात्रों से भी कोविड ड्यूटी ली जाएगी। इन्हें एनएचएम के तहत तय मानदेय दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश
Next: क्या होता है फर्क ऑक्सीजन सिलिंडर और ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर में, आइये जानें

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.