Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राज्य आंदोलनकारियों बाहुल्य क्षेत्र नगरखान की उपेक्षा पर जताई नाराजगी
  • अल्मोड़ा

राज्य आंदोलनकारियों बाहुल्य क्षेत्र नगरखान की उपेक्षा पर जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 04/08/2020
default featured image

अल्मोड़ा। जिले के नगरखान में राज्य आंदोलनकारियों ने बैठक आयोजित की। इसमें उन्होंने शासन- प्रशासन और जनप्रतिनिधियों पर राज्य आंदोलकारियों के बाहुल्य क्षेत्र की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नगर खान क्षेत्र राज्य आंदोलनकारियों का बाहुल्य क्षेत्र है।
यहां 40 साल पहले हाईस्कूल को उच्चीकृत कर इंटरमीडिएट बनाया गया था। लेकिन अभी तक विद्यालय का भवन निर्माण नही हो पाया है। क्षेत्रीय जनता बीते 18 सालों से लगातार सरकार व प्रशासन समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों से राइंका नगरखान के भवन निर्माण की मांग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक भवन निर्माण नही होने से यहां अध्यनरत छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द भवन निर्माण की मांग की। इसके अलावा कहा कि क्षेत्र के लोगों के राज्य आंदोनल में दिए गए योगदान को देखते हुए नगरखान में राजकीय महाविद्यालय और राजकीय पालीटेक्निक खोले जाने की मांग की। 15 हजार पेंशन की उठाई मांगराज्य आंदोलनकारी बाहुल्य क्षेत्र में बैठक कर राज्य आंदोलनकारियों को 15 हजार पेंशन देने की मांग की। इसके साथ ही 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था करने की भी मांग की गई। इस मौके पर क्षेत्र में जंगली जानवरों के आंतक से हो रहे जानमाल के नुकसान को देखते हुए। झाडिय़ों के कटान के लिए अभियान चलाने, अवैध रूप से हो रही शराब बिक्री पर रोक लगाने, की मांग की गई। यहां उक्रांद के केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, राज्य आंदोलनकारी दौलत सिंह बगड्वाल, शंकरदत्त डालाकोटी, कृष्ण चंद्र, नवीन चंद्र बसंत जोशी, दीवान सिंह, कमलेश सिंह, रजत बग्ड्वाल, पंकज सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने किया विरोध
Next: नियमों के उल्लंघन पर 90 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

सल्ट पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज सोली में लगाई जागरूकता पाठशाला

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 फरवरी
  • जीआरपी के हर थाने की हेल्पडेस्क में महिलाकर्मी की तैनाती होगी
  • साइबर सुरक्षा पर कार्यशाला में विद्यार्थियों को किया जागरूक
  • कर्नल को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच दे 11.20 लाख ठगे
  • टेंट हाउस में आग से मचा हड़कंप, 30 हजार लीटर पानी की बौछार से बुझाई गईं लपटें
  • डीएलआरसी बैठक में बैंकिंग योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.