Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मौसम विभाग ने किया पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
  • उत्तराखंड

मौसम विभाग ने किया पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

RNS INDIA NEWS 05/05/2021
Weather

सात और आठ मई के लिए येलो अलर्ट जारी

देहरादून। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी राज्य के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सात और आठ मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को उत्तरकाशी, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका है। बाकी जिलों में भी कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश, ओलावृष्टि एवं आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में 40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा सात, आठ और नौ मई को भी पर्वतीय जिलों में बारिश, बर्फबारी, मैदानी जिलों में हल्की से हल्की बारिश एवं गडग़ड़ाहट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को भारी बारिश के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में भस्खलन, चट्टान गिरने, सडक़ें अवरुद्ध होने, पहाड़ी क्षेत्रों में नदी, नालों के प्रवाह में वृद्धि हो सकती है। इसलिए वाहन चलाते समय यात्री और चालक सावधानी बरतें।
आकाशीय बिजली चमकने के समय सुरक्षित ठिकानों पर रहें। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, नौ के बाद मौसम में सुधार आ सकता है। वहीं बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। पिछले 24 घंटों में अनेक स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई। इसमें खटीमा में चार, बनबसा में तीन, डीडीहाट तीन, गैरसैंण तीन, धारचला दो, नैनीताल ए, पिथौरागढ़ में एक सेंटीमीटर बारिश हुई।
दन में खुशनुमा हुआ मौसम: दन के कई इलाकों में बुधवार को दोपहर बाद बारिश हुई। इससे मौसम खुशनुमा हो गया। सुबह से ही मौसम में बदलाव आने लगा था। दोपहर बाद परा आसमान काले बादलों से ढक गया। मसरी और टिहरी की पहाडिय़ों को भी काले बादलों ने छिपा लिया। दोपहर बाद कुछ क्षण के लिए बारिश शुरू हो गई। हालांकि यह बमुश्किल कुछ ही मिनट तक हुई। उसके बाद बारिश रुक गई। बहरहाल बारिश के बाद तापमान में भी हल्की गिरावट आई और मौसम खुशनुमा बन गया। काले बादल आसमान में बने रहे और गडग़ड़ाहट होती रही। देर शाम को आसमान खुलने लगा। देहरादन में बुधवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम रहा। न्यनतम तापमान 20.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भी दन में बारिश एवं तेज हवाओं का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार गुरुवार को भी दन में बारिश की संभावना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माइक्रोसाफ्ट टीमें जल्द ही छात्रों को मदद करेंगी
Next: ताकुला ब्लॉक में यह गांव बना माइक्रो कन्टेनमेंट जोन, मिले 12 कोरोना पॉजिटिव

Related Post

job naukari employement
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

398 पदों पर निकली कनिष्ठ सहायक व वैयक्तिक सहायक भर्ती, 6 जुलाई तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

प्रदेश में 88% गणना फार्म वितरित, अब डिजिटाईजेशन पर जोर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
  • दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.