
मुंबई, 05 मई । शेयर बाजार बुधवार को एक बार फिर से बढ़त के साथ खुले। आज शेयर बाजार में सेंसेक्स 315.61 अंक और निफ्टी 107.65 पॉइंट ऊपर खुला। शेयर बाजार में आज बैंकिंग सेक्टर में सबसे अधिक बढ़त देखने को मिली है। आईडीबीआई बैंक के शेयर में 8 फीदी की बढ़त देखने को मिली है। इससे पहले मंगलवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स में 465.01 अंक की गिरावट देखी गयी तो वहीँ निफ्टी में 137.65 अंक की गिरावट देखने को मिली।
अमेरिका के बाजारो में मंगलवार को उतार चढाव देखने को मिला। डाउ जोंस के शेयर में 0.06 फीसदी बढ़त देखी गयी, और ये 19.80 अंक ऊपर 34,133.00 पर बंद हुआ था। इसके अलावा अमेरिका के ही नैस्डैक में 1.88 प्रतिशत की गिरावट दिखाई दी और ये 261.62 अंक नीचे 13,633.50 पर बंद हुआ। इसके अलावा फ्रांस के और जर्मनी के बाजार भी गिरावट के साथ बंद हुए थे।


