Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • रेल मंत्रालय ने लगभग 64 हजार बिस्तरों के साथ चार हजार आइसोलेशन कोच स्थापित किए
  • राष्ट्रीय

रेल मंत्रालय ने लगभग 64 हजार बिस्तरों के साथ चार हजार आइसोलेशन कोच स्थापित किए

RNS INDIA NEWS 03/05/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, (आरएनएस)। कोविड के खिलाफ एकजुट लड़ाई में राष्ट्र की क्षमताओं को मजबूत करते हुए रेल मंत्रालय ने अपनी बहु-आयामी पहलों के बीच करीब 64,000 बेड साथ लगभग 4,000 आइसोलेशन कोचों को तैनात किया है।
राज्यों के साथ साझा रूप से काम करने और यथासंभव सामंजस्यपूर्ण जल्द कार्यवाही के लिए एक आदेश को लेकर अपने समझौता ज्ञापन को पूरा करने के लिए रेलवे ने जोनों और डिवीजनों को सशक्त बनाने की एक विकेंद्रीकृत कार्य योजना तैयार की है। इन आइसोलेशन कोचों को आसानी से स्थानांतरित और भारतीय रेल नेटवर्क पर मांग के स्थानों पर इन्हें तैनात किया जा सकता है।
वहीं राज्यों की मांग के अनुसार वर्तमान में कोविड मरीजों की देखभाल के लिए विभिन्न राज्यों कोलगभग 3400 बेड की क्षमता के साथ 213कोच सौंपे गए हैं। मौजूदा समय में आइसोलेशन कोचों का इस्तेमाल दिल्ली, महाराष्ट्र (अजनी आईसीडी, नंदुरबार), मध्य प्रदेश (इंदौर के करीब तीही) में किया जा रहा है। नवीनतम मांग नागालैंड की राज्य सरकार की ओर से आइसोलेशन कोचों के लिए आया है।इसके अनुरूप रेलवे ने दीमापुर में 10 आइसोलेशन कोचों को तैनात किया है।
इसके अलावा रेलवे ने उत्तर प्रदेश के बड़े शहरों जैसे; फैजाबाद, भदोही, वाराणसी, बरेली और नजीबाबाद में भी 50 कोच लगाए हैं। वहीं जिला प्राधिकारियों की मांग पर आइसोलेशन कोचों को नंदुरबार से पालघर स्थानांतरित किया गया है। जबलपुर के लिए भी आइसोलेशन कोच तैनात किए जा रहे हैं।
आज की तिथि में महाराष्ट्र के नंदुरूबार में पिछले कुछ दिनों में 6 नए मरीजों को भर्ती किया किया है, जबकि 3 मरीज को आइसोलेशन अवधि के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।अभी इस सुविधा में 35 कोविडमरीज आइसोलेशन में हैं। अब तक राज्य स्वास्थ्य प्राधिकारियों द्वारा 95 भर्ती पंजीकृत किए गए हैं, जबकि 60 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अभी भी 330 बेड उपलब्ध हैं। इसके अलावा रेलवे ने अजनी इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) में 11 कोविड केयर कोचों (चिकित्सा कर्मियों एवं आपूर्ति के लिए विशेष रूप से सेवा देने वाले एक कोच के साथ) को लगाया है।
मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा 2 कोचों की मांग के संबंध में पश्चिमी रेलवे के रतलाम डिवीजन ने इंदौर के पास तीही स्टेशन पर 320 बेड की क्षमता वाले 22 कोच तैनात किए हैं। अब तक यहां 12 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इस सुविधा में अभी 308 बेड उपलब्ध हैं। वहीं भोपाल में 20 कोच तैनात किए गए हैं। नवीनतम आंकड़ों के अनुसारइनमें4 डिस्चार्ज के साथ 21मरीजों को भर्ती किया गया। यहां अभी 275बेड उपलब्ध हैं।
रेलवे ने दिल्ली में 1200 बिस्तरों की क्षमता के साथ 75 कोविड केयर कोचों की राज्य सरकार की मांग को पूरा किया है। इनमें से 50 कोच शकूरबस्ती और 25 कोच आनंद विहार स्टेशन पर तैनात हैं। अब तक इनमें 1 मरीज को डिस्चार्ज किए जाने के साथ 4भर्ती पंजीकृत किए गए हैं। 1196 बेड अभी भी उपलब्ध हैं।
नवीनतम रिकॉर्ड के अनुसार, उपरोक्त राज्यों में कुल मिलाकर 123 मरीजों को भर्ती किया गया। इनमें से 62को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में 61कोविड मरीज इन आइसोलेशन कोचों का उपयोग कर रहे हैं। इन सुविधाओं में अभी भी 3200 बेड उपलब्ध हैं। इनमें दीमापुर में नए कोचों की तैनाती भी शामिल है।
हालांकि उत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा अब तक कोचों की मांग नहीं की गई है, फैजाबाद, भदोही, वाराणसी, बरेली और नजीबाबाद में कुल 800 बिस्तरों (50 कोच) की क्षमता के साथ प्रत्येक स्थान में 10 कोच रखे गए हैं।
वहीं असम की सरकार ने भी विभिन्न स्टेशनों पर 150 कोविड कोचों को तैयार रखने के लिए अनुरोध किया है। हालांकि इन कोचों को छह स्टेशनों कामख्या/गुवाहाटी, लामडिंग, न्यू बंगाईगांव, सिलचर, बदरपुर और डिब्रुगढ़ के लिए अनुरोध नहीं किया है। इसकी जगह यह सुझाव दिया गया है कि जरूरत पडऩे पर इन कोचों को लगाया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट: नोलाकोट के जंगल मे मिला महिला का अधजला शव
Next: श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए शुरू की गई टोकन व्यवस्था से भी राहत नहीं

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.