Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सीएम तीरथ सिंह का जनता के नाम संदेश
  • उत्तराखंड

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच सीएम तीरथ सिंह का जनता के नाम संदेश

RNS INDIA NEWS 02/05/2021
teerath singh rawat.jpg

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को कहा कि उनकी सरकार कोविड-19 की रोकथाम के लिए पूरी ताकत से काम कर रही है तथा कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए एंबुलेंस, ऑक्सीजन और रेमडेसिविर दवाओं जैसी ‘मूलभूत आवश्यकताओं’ को समय से पूरा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर प्रदेश की जनता के नाम अपने संदेश में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड के उपचार और रोकथाम के लिए दवाओं तथा उपकरणों को बेहतर करने का कार्य अपनी पूरी ताकत से कर रही है और अधिकारियों को कोरोना संक्रमितों की मदद सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कार्य करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ” कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए एंबुलेंस, ऑक्सीजन, दवाओं और उपकरणों जैसी मूलभूत आवश्यकताओं को समय से पूरा किया जा रहा है।” मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 अप्रैल को उन्होंने अहमदाबाद से 7500 रेमडेसिविर इंजेक्शन मंगवाए थे जबकि दो दिन पहले फिर 2000 इंजेक्शन की खेप मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा, 29 अप्रैल को सभी 13 जिलों में 108 सेवा के तहत 132 एंबुलेंस भेजी गयीं जिनमें 26 ‘एडवांस लाइफ सपोर्ट और 96 ‘बेसिक लाइफ सपोर्ट उपकरणों से युक्त हैं। प्रदेश की जनता को ‘अपना परिवार’ बताते हुए रावत ने कहा, ” आप सभी मेरा परिवार हैं और अपने परिवार की चिंता करना मेरा फर्ज है। मैं आपकी सेवा के लिए सदैव प्रयासरत और तत्पर रहूंगा।’ उन्होंने कहा कि वह स्वयं कोविड अस्पताल जाकर जमीनी स्थिति का जायजा ले रहे हैं, जनप्रतिनिधियों, सरकारी और निजी अस्पतालों के चिकित्सकों, उनके मालिकों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं से लगातार बात कर रहे हैं और महामारी की रोकथाम के लिए मिल रहे सुझावों पर तुरंत कार्रवाई भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के सभी मंत्री और अधिकारी कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, ”मैंने मंत्रियों को जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी है। विधायकों को उनकी विधायक निधि से एक करोड़ रुपये तक के कोविड कार्य कराने की स्वीकृति दी है और उनसे अपने क्षेत्रों, खासकर, सुदूरवर्ती इलाके में रहने वाली जनता की मदद की अपेक्षा की है।” उन्होंने कहा कि अधिकारियों से भी कहा गया है कि वह जनप्रतिनिधियों से बेहतर समन्वय कर कोविड के खिलाफ लड़ाई को और मजबूती दें।’ रावत ने कहा, ” मेरा और मेरी सरकार का एकमात्र लक्ष्य उत्तराखंड को कोरोना महामारी के प्रकोप से बचाना है । प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा और उत्तम स्वास्थ्य हमारा परम धर्म है और इसे पूर्ण करने के लिए हम सभी संकल्पित हैं। ‘उन्होंने कहा कि पहाड़ों तक संक्रमण न पहुंचे इसके लिए अगले आदेशों तक पर्यटकों के लिए चारधाम यात्रा स्थगित कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि, सभी मंदिरों के कपाट अपने नियत समय पर पूरे विधि विधान के साथ खुलेंगे और केवल तीर्थ पुरोहित ही वहां नियमित रूप से पूजा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार भी कोविड-19 से लडऩे में प्रदेश को भरपूर सहयोग कर रही है। उन्होंने जनता से कोरोना संक्रमण के लक्षण महसूस होने पर लापरवाही न बरतने और तत्काल जांच केंद्र पर जाकर जांच कराने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ‘आपकी जरा सी सावधानी की वजह से अन्य कोई संक्रमण से बच सकता है।” उन्होंने जनता से महामारी से संबंधित किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने का अनुरोध भी किया। ‘नरसेवा, नारायणसेवा’ के मंत्र को लेकर प्रदेश में कार्य कर रहे कोरोना योद्धाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने जनता से भी उनका सम्मान करने का आग्रह किया और कहा कि वे स्वयं भी लोगों की यथासंभव मदद करें। उन्होंने लोगों से कोविड संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगाने का अनुरोध करते हुए कहा कि प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड टीका निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है जबकि 18-45 वर्ग की आयुवर्ग के लिए भी निशुल्क टीकाकरण का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अगर कमर दर्द ने उठना-बैठना कर दिया है मुश्किल तो इन चीजों का सेवन, जल्द मिलेगा आराम
Next: पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार 17वें दिन स्थिर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.