Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अमेरिका के वरिष्ठ वैज्ञानिक संजय उप्रेती ने ‘इनसाइड द कंप्यूटर’ विषय पर दिया व्याख्यान, अल्मोड़ा के शिक्षक-विद्यार्थी हुए लाभान्वित
  • अल्मोड़ा

अमेरिका के वरिष्ठ वैज्ञानिक संजय उप्रेती ने ‘इनसाइड द कंप्यूटर’ विषय पर दिया व्याख्यान, अल्मोड़ा के शिक्षक-विद्यार्थी हुए लाभान्वित

RNS INDIA NEWS 02/05/2021
IMG-20210502-WA0025.jpg

अल्मोड़ा। अमेरिका के वरिष्ठ वैज्ञानिक व आईबीएम कंपनी में डिज़ाइन इंजीनियर संजय उप्रेती विद्यार्थियों व शिक्षकों को कोरोना महामारी के दौरान गूगल मीट एप से विज्ञान के विभिन्न विषयों पर व्याख्यान देते आ रहे हैं। उनके द्वारा ‘इनसाइड द कंप्यूटर’ विषय पर एक बहुत ही रोचक व्याख्यान दिया गया जिसमें उन्होंने कंप्यूटर के विभिन्न भागों तथा कंप्यूटर के अंदर लगे विभिन्न सर्किट, ट्रांजिस्टर, मेमोरी तथा कंप्यूटरों के प्रकार जैसे सुपर कंप्यूटर, क्वांटम कंप्यूटर आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। गूगल मीट कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रतिभागियों ने उनसे कंप्यूटर से संबंधित कई प्रश्न पूछे जिनका उनके द्वारा उत्तर दिया गया। राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग में रसायन विज्ञान प्रवक्ता व अटल टिंकरिंग लैब इंचार्ज डॉ कपिल नयाल ने उनसे विभिन्न देशों में कंप्यूटर की स्पीड एवं पुराने कंप्यूटर्स का किस तरह से प्रयोग किया जाए विषय पर प्रश्न पूछा। प्रधानाचार्य उमेश पांडे द्वारा विभिन्न प्रकार के सर्वर से संबंधित प्रश्न पूछे। शिक्षक विनय साह द्वारा भी प्रश्न पूछे गए। कार्यक्रम में कार्यक्रम के संयोजक उमेश पांडे, डॉ कपिल नयाल, विनय साह, सीमा अरोड़ा, कमलेश जोशी एवं राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग व रा0उ0मा0 विद्यालय पौधार के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया। कई बच्चों के द्वारा भी कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न पूछे गए। ज्ञात हो कि संजय उप्रेती वर्ष में दो बार राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग अल्मोड़ा की अटल टिंकरिंग लैब में भी व्याख्यान देते हैं तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, रोबोटिक्स, मशीन लर्निंग आदि नवीनतम विषयों पर हैंडस ऑन के माध्यम से विद्यार्थियों को समझाते हैं। वे रा0उ0मा0वि0 पौधार में भी व्याख्यान देते हैं। उनके द्वारा इससे पूर्व ‘इनसाइड द एटम’ विषय पर व्याख्यान दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दन्या में युवक से मारपीट एवं अस्पताल में मृत्यु के मामले में 3 और गिरफ्तार, कुल 8 हुए गिरफ्तार
Next: केन्द्र ने राज्यों को आठ हजार 873 करोड़ से अधिक की अग्रिम राशि जारी की

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.