Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दन्या क्षेत्र में युवक से मारपीट एवं अस्पताल में मृत्यु के मामले में लड़की का पिता और पूर्व ग्राम प्रधान गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

दन्या क्षेत्र में युवक से मारपीट एवं अस्पताल में मृत्यु के मामले में लड़की का पिता और पूर्व ग्राम प्रधान गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/05/2021
IMG-20210501-WA0004.jpg

एस0एस0पी0 अल्मोड़ा की शीघ्र कार्यवाही पर अब तक 5 हुए गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा ने की अपील: सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग न करें

अल्मोड़ा। 29 अप्रैल 2021 को थाना दन्या में गोविन्द जोशी पुत्र उमेश चन्द्र जोशी निवासी- रूबाल दन्या द्वारा आरासल्फड़ गाॅव में अपने भाई भुवन चन्द्र के साथ मारपीट कर गम्भीर चोट पहुंचाने व उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में बनाम शिवदत्त, हरीश पाण्डे, हरीश पाण्डे ड्राइवर, लड़की व 8-10 लोगों के विरूद्व अभियोग पंजीकृत करवाया गया था।

मामले की गम्भीरता को देखते हुए पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आज थानाध्यक्ष दन्या सन्तोष देवरानी, उ0नि0 नीरज भाकुनी, उ0नि0 इन्दर ढैला, का0 दीपक खनका, का0 दिनेश नगरकोटी, का0 राजेश भट्ट पुलिस एवं एस0ओ0जी0 टीम द्वारा मामले में कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपी किशोरी के पिता शिवदत्त पुत्र प्रेम बल्लभ तथा वायरल वीडियो की तहकीकात करते हुए मारपीट करने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान दयाकिशन पाण्डे पुत्र रेवाधर पाण्डे निवासी- आरासल्फड़ को दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है।

विदित हो कि दन्या क्षेत्र के आरासल्फड़ गांव में दो युवकों के साथ मारपीट हुई थी जिसमें से एक युवक भुवन की अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी थी। कथित तौर पर युवक को क्षेत्र की एक लड़की के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखा गया जिसके बाद यह बवाल हुआ। सोशल मीडिया पर युवक से हुई मारपीट के वीडियो भी वायरल हुए थे। इस मामले में कल भी 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कार्यवाही जारी है।

युवक से मारपीट के बाद अस्पताल में मृत्यु के मामले में एस0एस0पी0 अल्मोड़ा की त्वरित कार्यवाही, तीन व्यक्ति गिरफ्तार, वायरल वीडियो की छान-बीन जारी

एस0एस0पी0 अल्मोड़ा ने जनता से अपील की है कि पुलिस उक्त मामले में शीध्र एवं लगातार कार्यवाही कर रही है, अब तक पूर्व ग्राम प्रधान सहित कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस का सहयोग करें, अनावश्यक वीडियो एवं नाबालिक किशोरी को फोटो आदि को सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म में शेयर न करें। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, भाषा, शब्दों का प्रयोग करने से बचें। अन्यथा इस तरह के कृत्य करने वालों पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

थानाध्यक्ष दन्या ने बताया कि मामले की गम्भीरता से जाॅच की जा रही है, वीडियो में मारपीट करने के बारे में जांच कर जितने भी लोग इस अपराध में शामिल उन्हें चिन्हित कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आम जनमानस की शिकायतों और आवेदनों के निस्तारण हेतु पुलिस अधीक्षक कार्यालय बागेश्वर में ‘एकल खिड़की’ का गठन
Next: विवाह समारोह में अब अधिकतम 25 लोग हो सकेंगे शामिल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को एक हजार रुपया प्रोत्साहन राशि

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.