Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दो पक्षों के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

दो पक्षों के विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

RNS INDIA NEWS 27/04/2021
rns featured image new

बाजपुर। दो पक्षों में विवाद के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। कुछ लोग चोटिल हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 23 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है । रम्पुराकाजी निवासी सिगारा सिह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके बेटे करन सिह का पूर्व में कुछ लोगों से झगड़ा हुआ। आरोपितों के खिलाफ थाना केलाखेड़ा में तहरीर दी मगर कार्रवाई नहीं हुई। 26 अप्रैल बेटा करन सिह व परिवार के मंजीत कौर, च्योति कौर, नानक सिंह, सुरजीत सिह व अन्य पर मेन चौराहे के ढाबा पर अमरीक सिह, मंजीत सिह, कुलदीप सिह, रमेश सिह, गोविन्द सिंह, ज्ञान सिह, प्रेम सिह, दलवीर सिह, होशियार सिह, दर्शन सिह, गुरमेल सिह, मन्जीत सिह, समुद्र सिह, हरी सिह, गुरदेव सिह, जगदीश सिह व अमर सिह आदि ने हमला किया। पुलिस ने धारा 147, 148, 323, 504 में मामला दर्ज कर लिया है।
उधर, दूसरे पक्ष के मंजीत सिंह ने तहरीर में बताया कि उसके बेटे अमरीक सिंह ने करन सिंह व मलकीत सिह को गुरुद्वारा रम्पुराकाजी के गेट पर लड़कियों व महिलाओं की मोबाइल फोन से फोटो व वीडियो बनाने को मना किया तो हमला कर दिया। ग्रामीणों ने बचाया। रंजिश के चलते 26 अप्रैल को बेटा टुकटुक पर सवारी लेकर आ रहा था। रास्ते में बाइक सवार करन सिह व बगीचा सिंह ने रोककर लात-घूसों से पीटा। इसी बीच हाथों में कृपाण व लाठी-डंडे लेकर त्रिलोक सिह, मंगत सिह, सिगारा सिह, मुख्तियार सिह , सन्तोष सिह, सोनू, बलवीर सिह आदि ने अमरीक सिह व भाई प्रेम सिह पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने धारा 147, 148, 0149, 323, 504, 506 के तहत सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना कर्फ्यू : 12 बजते ही शहर की सडक़ों और मुख्य बाजार में सन्नाटा पसर
Next: राशिफल 28 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.