Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • आपदा प्रभावित सुमना-2 इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, 3 शव और बरामद
  • चमोली

आपदा प्रभावित सुमना-2 इलाके में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी, 3 शव और बरामद

RNS INDIA NEWS 26/04/2021
rns featured image new

चमोली। आपदा प्रभावित सुमना-2 इलाके में सोमवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहा। रेस्क्यू के दौरान सोमवार 03 शव और बरामद किए गए। इस हादसे में अब तक 15 लोगों के शव बरामद किए जा चुके है। जबकि 384 मजदूरों को सुरक्षित है जिसमें से 7 घायलों का इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया रेस्क्यू कार्यो की नियमित मॉनिटरिंग कर रहे है। राहत कार्यो की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक इस हादसे में बीआरओ के 15 मजदूरों के शव बरामद हुए है। जोशीमठ अस्पताल में अब तक 13 शवों का पोस्टमार्टम किया जा चुका है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द करने के साथ-साथ मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने तथा परिजनों को आपदा मानकों के अनुसार आर्थिक सहायता देने हेतु कार्रवाई की जा रही है। सुमना हादसे में अब तक जिन शवों की शिनाख्त की गई है वो सभी झारखंड राज्य के है। जिलाधिकारी ने झांरखड राज्य सरकार से समन्वय करते हुए शवों को भेजने हेतु आवश्यक कार्रवाई भी कर दी है। वही मलारी-रिमखिम सडक़ मार्ग पर बीआरओ, आईटीबीपी तथा एसडीआरएफ के जवान बर्फ हटाने में जुटी है और जल्द से जल्द मार्ग को सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है। बताते चले कि मलारी-रिमखिम सडक़ मार्ग पर सुमना-2 के पास शुक्रवार को हिमनद टूटने से बीआरओ के दो कैंपों को भारी नुकसान पहुॅचा। इस हादसे में बीआरओ के कुछ मजदूर बर्फ में दब गए थे। तब से लेकर यहॉ पर सेना, आईटीबीपी, बीआरओ तथा जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोविड कर्फ्यू: झूला पुलों पर रहेगी आवाजाही बंद
Next: राशिफल 27 अप्रैल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.