Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • पांच दिन बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति
  • बागेश्वर

पांच दिन बाद बहाल हुई विद्युत आपूर्ति

RNS INDIA NEWS 26/04/2021
rns featured image new

खोलियागांव के युवाओं ने श्रमदान से पहुंचाया गांव में ट्रांसफार्मर

बागेश्वर। खोलियागांव में लगा ट्रांसफार्मर फुंक जाने से ठप विद्युत आपूर्ति पांचवें दिन बहाल हो सकी। वहीं, इस बीच ऊर्जा निगम को गांव तक ट्रांसफार्मर पहुंचाने में दिक्कत पेश आ रही थी। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से संपर्क किया और श्रमदान कर ट्रांसफार्मर गांव पहुंचा दिया। अलबत्ता गांव में चार दिन बाद बिजली की आपूॢत बहाल हो सकी। पहाड़ के गांवों में श्रमदान करने का रिवाज आज भी है। लोग जहां अपने पड़ोसियों को हरसंभव मदद करते हैं, वहीं सामूहिक कार्यों में भी उनका विशेष योगदान रहता है। गत 23 अप्रैल को भारी अंधड़ के कारण गांव की बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने ऊर्जा निगम को सूचना दी और आपूॢत बहाल करने की मांग की। गांव में लगा ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण आपूॢत बहाल करने में दिक्कत आ रही थी। ऊर्जा निगम लगातार ग्रामीणों को विद्युत आपूॢत करने का भरोसा ही दिलाता रहा, लेकिन 26 अप्रैल तक यह सुचारू नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता से संपर्क किया। पता चला कि नए ट्रांसफार्मर को गांव तक ले जाने के लिए मजदूरों की कमी है। ग्रामीण नवयुवकों ने ट्रांसफार्मर श्रमदान कर गांव पहुंचाने की बात की और सोमवार को ट्रांसफार्मर गांव पहुंच गया। इस कार्य में सबसे अधिक योगदान गांव के प्रकाश उपाध्याय, नरेश उपाध्याय, नीरज, कैलाश, चंद्रशेखर, सोनू, गब्बर, रमेश, भगवत, पूरन चंद्र उपाध्याय का रहा। इधर, ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता भास्कर पांडे ने कहा कि कोरोना के कारण अधिकतर मजदूर गांव चले गए हैं। खोलियागांव के युवाओं ने श्रमदान कर आपूॢत सुचारू करने में मदद की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खाई में गिरने से नेपाली नागरिक की मौत
Next: वन विभाग के गोदाम में आग से जलीं 15 बुग्गियां

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.