Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • एक अखाड़े से 100 साधु शाही स्नान को जायेंगे: श्रीमहंत रविंद्रपुरी
  • हरिद्वार

एक अखाड़े से 100 साधु शाही स्नान को जायेंगे: श्रीमहंत रविंद्रपुरी

RNS INDIA NEWS 26/04/2021
rns featured image new

प्रतीकात्मक रूप से शाही स्नान करने को लेकर हुई सन्यासी अखाड़े के संतों की मेला प्रशासन से बैठक

हरिद्वार। कुम्भ मेला का शाही स्नान 27 अप्रैल को सन्यासी अखाड़े के संत प्रतीकात्मक रूप से करेंगे। एक अखाड़े से करीब 100 साधु संत जुलूस के रूप में स्नान करने जाएंगे। कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनेंगे। ये निर्णय श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्माणी में शाही स्नान को लेकर आयोजित बैठक में लिया गया। भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि महाराज ने कहा कि अखाड़े के संत प्रतीकात्मक रूप से 27 अप्रैल चौत्र पूर्णिमा का शाही स्नान करेंगे। कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए स्नान किया जायेगा। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव एवं कुंभ मेला प्रभारी श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि बैठक में शाही स्नान को लेकर मेला प्रशासन के साथ चर्चा की गई है। 27 अप्रैल के शाही स्नान करने के लिए से सन्यासी अखाड़े जायेंगे। एक अखाड़े से केवल 100 ही साधु संत प्रतीकात्मक रूप से जुलूस के रूप में जाएंगे। जुलूस में बैंड बाजे, ढोल नगाड़े नहीं होंगे। सभी संत अपने वाहनों से हरकी पैड़ी के लिए निकलेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा जायेगा। सभी मास्क पहनेंगे। इस अवसर पर अखिल पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव व मेला प्रभारी श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्माणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, मेलाधिकारी दीपक रावत, आईजी संजय गुंज्याल, अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह, सीओ कुंभ प्रमोद घिल्डियाल, इंस्पेक्टर भावना कैंथोला आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अभाविप ने किया मास्क और सेनेटाइजर का वितरण
Next: सुमना में रेस्क्यू आपरेशन लगातार जारी ….एक और शव बरामद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.