Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केन्द्र ने ऑक्सीजन से हटाया आयात शुल्क
  • राष्ट्रीय

केन्द्र ने ऑक्सीजन से हटाया आयात शुल्क

RNS INDIA NEWS 24/04/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, (आरएनएस)। देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से ऑक्सीजन की किल्लत सबसे बड़ी चुनौती उभरकर सामने आ रही है। ऑक्सीजन की उपलब्धता को तेज करने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक की।
इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि देश में मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ाने के साथ-साथ अस्पतालों में रोगियों की देखभाल के लिए आवश्यक उपकरणों की तत्काल आवश्यकता है। केंद्र सरकार ने इस बात की जानकारी दी। पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों और अधिकारियों से कहा कि वो ऑक्सीजन और मेडिकल सप्लाई को बूस्ट करने के लिए तालमेल में काम करें। भारत सरकार ने जानकारी दी कि ऑक्सीजन और ऑक्सीजन से संबंधित उपकरणों के आयात पर अगले तीन महीनों के लिए तत्काल प्रभाव से कस्टम ड्यूटी हटा दी है। वहीं स्वास्थ्य सेस को भी हटाने का फैसला लिया गया है। पीएम मोदी ने राजस्व विभाग को निर्देश दिए हैं कि ऐसे उपकरणों के कस्टम क्लियरेंस को सुनिश्चित करें। इसके अलावा भारत सरकार ने यह भी कहा कि अगले तीन महीने कोरोना वैक्सीन के आयात पर तत्काल प्रभाव से बेसिक कस्टम ड्यूटी को हटाने का फैसला लिया गया है।

10 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन आयात करने का फैसला
इस बीच, केंद्र सरकार ने 10 हजार ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन आयात करने का फैसला किया है। देश में जारी ऑक्सीजन कट से निपटने के लिए शनिवार को यह निर्णय किया गया। संभवत: अगले सप्ताह से अमेरिका से ये मिलने लगेगी। बता दें, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन खुली हवा से ऑक्सीजन तैयार कर सप्लाई करती है। यह मशीन सीधे हवा से प्रति मिनट पांच लीटर मेडिकल ऑक्सीजन तैयार करती है। इसके लिए सिलेंडर की जरूरत नहीं रहती। मरीज को मशीन से लगातार ऑक्सीजन मिलती रहती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खून के थक्के जमने के खतरे के बावजूद अमेरिका ने जॉनसन की वैक्सीन से हटाई रोक
Next: पेट्रोल पंप पर उमड़ी लोगों की भीड़

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.