Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • 3,14,835 नये मामले, 13 करोड़ 23 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगा
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

3,14,835 नये मामले, 13 करोड़ 23 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 का टीका लगा

RNS INDIA NEWS 22/04/2021
corona

नई दिल्ली। विश्व में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत देश में कोविड-19 टीके की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या 13.23 करोड़ से अधिक हो गई है। रिपोर्ट के अनुसार 19,28,118 सत्रों के जरिए कोविड वैक्सीन की कुल 13,23,30,644 खुराक दी जा चुकी हैं।
टीकाकरण लाभार्थियों की कुल संख्या में वे 92,19,544 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 58,52,071 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,16,32,050 एफएलडब्ल्यू, दूसरी खुराक लेने वाले 59,36,530 एफएलडब्ल्यू, इसके साथ-साथ 60 साल से अधिक आयु के पहली खुराक लेने वाले 4,78,67,118और दूसरी खुराक लेने वाले 57,60,331 लाभार्थियों के साथ साथ 4,44,28,884 पहली खुराक लेने वाले और 16,34,116 दूसरी खुराक लेने वाले 45 से 60 वर्ष की आयु के लाभार्थी भी शामिल हैं। देश में अभी तक दी गई कुल खुराक में आठ राज्यों का 59.25प्रतिशत योगदान है। पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की 22 लाख से अधिक खुराक दी गई। टीकाकरण अभियान के 96वें दिन (21 अप्रैल, 2021) तक कोविड-19 के22,11,334 टीके की खुराक दी गई। इसमें से 15,01,704 लाभार्थियों को 35,499 सत्रों के जरिए पहली खुराक तथा 7,09,630 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

वहीं देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के 3,14,835 नये मामले दर्ज किए गए। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार, गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों में नये संक्रमण के 75.66% मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
महाराष्ट्र में सबसे अधिक 67,468 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 33,106 के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है, जबकि दिल्ली में 24,638 नए मामले सामने आए हैं। 12 राज्यों में दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी का रूझान जारी है।
भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 22,91,428 हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का14.38 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 1,33,890 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।
भारत के कुल सक्रिय मामलों में पांच राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल का कुल मिलाकर 59.99 प्रतिशत योगदान है।

भारत में अब तक कुल मिलाकर 1,34,54,880 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 84.46 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 1,78,841 कोविड मरीज ठीक हुए है।
कोविड से जुड़ी राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और इस समय 1.16 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,104 कोविड मरीजों की मौत हुई है।10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 81.08प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 568लोगों की जान गई, इसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा 249 लोगों की मौत हुई।
पिछले 24 घंटों के दौरान नौ राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड से किसी रोगी की मौत नहीं हुई है। इन राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के नाम हैं- लद्दाख, दमन दीव औरदादर नगर हवेली, त्रिपुरा, सिक्किम,मिजोरम, लक्षदीप, नगालैंड, अंडमान-निकोबार दीप समूह और अरुणाचल प्रदेश।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: द्वाराहाट में सरकार की गाइडलाइन का किया पालन, लेकिन शराब की दुकान रही खुली
Next: कोरोना अपडेट: 3998 नए मामले, 19 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.