Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • युवती को दुष्कर्म के बाद बहला-फुसलाकर भगाकर ले जा रहा मजदूर गिरफ्तार
  • बागेश्वर

युवती को दुष्कर्म के बाद बहला-फुसलाकर भगाकर ले जा रहा मजदूर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/04/2021
rns featured image new

बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र के एक गांव की एक बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जा रहे एक मजदूर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित को बुधवार को अदालत में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोपित के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के अनुसार रामनगर निवासी राजेश कुमार पुत्र भुक्कन लाल कपकोट थाना क्षेत्र के एक गांव में निर्माणाधीन सडक़ में मजदूरी कर रहा था। वह उसी गांव में किसी के मकान में रह रहा था। उस पर आरोप है कि उसने गांव की एक बेटी के साथ दुष्कर्म किया। वह उसे गत मंगलवार को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जा रहा था। जिसकी भनक ग्रामीणों को लग गई और उन्होंने उसे रोक लिया। पीडि़त के परिजनों की सूचना पर पुलिस दलबल के साथ गांव पहुंची। आरोपित राजेश को पूछताछ की गई और परिजनों की तहरीर पर उसे गिरफ्तार किया गया। पीडि़त बेटी का मेडिकल परीक्षण कराया गया और दुष्कर्म की भी पुष्टि हो गई है। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि आरोपित को बुधवार को अदालत में पेश किया गया और उसे न्यायिक हिरासत में अल्मोड़ा जेल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपित के खिलाफ धारा 366 और 376 में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम में कांस्टेबल ललित आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सभी जिलों में कोविड-19 कंट्रोल रूम खोलेगी भाजपा
Next: कैदियों की परिजनों से सीधी मुलाकात पर रोक

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.