Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भुगतान को तरस रहे दुग्ध समिति से जुड़े उत्पादकों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध
  • अल्मोड़ा

भुगतान को तरस रहे दुग्ध समिति से जुड़े उत्पादकों ने प्रदर्शन कर जताया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/04/2021
IMG-20210421-WA0009.jpg


अल्मोड़ा, द्वाराहाट: अल्मोड़ा दुग्ध संघ के खिलाफ उत्पादक फिर लामबंद होने लगे हैं। पिछले दो माह से भुगतान को तरस रहे दुग्ध उत्पादकों ने कलक्ट्रेट घेराव का एलान किया है। आरोप है कि प्रोत्साहन राशि तो दूर दूध का जो मूल्य निर्धारित किया गया है वह भी कम है। ऐसे में उत्पादकों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। यह भी आरोप लगाया कि अल्मोड़ा दुग्ध संघ ने प्रोत्साहन राशि अब तक नहीं दी है। इसे उपेक्षा करार देते हुए वक्ताओं ने कहा वह विषम हालात में दोहरी मार कतई नहीं झेलेंगे। और कहा कि धरना-प्रदर्शन के जरिए दुग्ध उत्पादक हक हकूक के लिए संघर्ष तेज करेंगे। दुग्ध मूल्य 40 रुपये प्रति लीटर क्रय दर किये जाने, लंबित प्रोत्साहन राशि का भुगतान जल्द किये जाने सहित अन्य मांगों को लेकर द्वाराहाट में दुग्ध समिति दुधोली से जुड़े उत्पादकों ने आज सुबह प्रदर्शन कर विरोध जताया। दुग्ध उत्पादकों का गुस्सा उस वक़्त और बढ़ गया जब अल्मोड़ा दुग्ध समिति के प्रबंधक के बुधवार को क्षेत्र में पहुँच वार्ता के लिए सहमित जताने के बाद नही पहुँचने की बात कही। इस पर उन्होंने खूब नारेबाजी की।

दुग्ध उत्पादकों ने कहा कि उनकी मांगों को लगातार दरकिनार किया जा रहा है। पशु आहार अनुदान राशि का भी भुगतान नही किया जा रहा है। इससे उनको आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने अल्मोड़ा दुग्ध संघ में व्याप्त गड़बड़ियों की भी जांच की मांग भी की। दुग्ध उत्पादकों ने कहा कि वर्तमान में दूध की कीमत बेहद कम है। सभी ने चेतावनी देते हुए कहा कि 10 मई तक उनकी मांग पूरी नही की गई तो वह दूध की आपूर्ति बंद कर देंगे। इस मौके पर आनंद सिंह बिष्ट, भुवन चंद्र, मोहन सिंह, प्रमोद सिंह,कैलाश सिंह,विजय पाल सिंह,दीपा, मुन्नी, विमला देवी, राधा देवी आदि मौजूद रहे।

(रिपोर्ट: मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र: ऑक्सीजन टैंकर लीक, 22 मरीजों की मौत
Next: प्रधानाचार्य ने किया 10वीं की छात्रा से दुराचार का प्रयास

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.