Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में कोविड के 2 लाख 61 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई, 1501 की मौत
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में कोविड के 2 लाख 61 हजार से अधिक नए मामलों की पुष्टि हुई, 1501 की मौत

RNS INDIA NEWS 18/04/2021
corona

टीकाकरण का आंकड़ा 12 करोड़ के पार

नई दिल्ली, (आरएनएस)। भारत के नए मामलों में प्रतिदिन वृद्धि दर्ज की जा रही है, पिछले 24 घंटों में 2,61,500 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान सहित दस राज्यों में नए मामलों का 78.56 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 67,123 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश में 27,334 और दिल्ली में 24,375 नए मामले सामने आए हैं।
पिछले एक महीने में राष्ट्रीय साप्ताहिक पुष्टि दर 3.05 प्रतिशत से बढ़कर 13.54 बढ़कर हो गई है। अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ में 30.38 प्रतिशत उच्चतम साप्ताहिक पुष्टि दर दर्ज की गई।
भारत में कुल सक्रिय मामलो की संख्या 18,01,316 तक पहुंच गयी है। यह अब देश के कुल पुष्टि वाले मामलों का 12.18 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 1,21,576 मामले दर्ज किए गए हैं।
पांच राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल से भारत के कुल सक्रिय मामलों का 65.02 प्रतिशत है। देश के कुल सक्रिय मामलों में अकेले महाराष्ट्र का योगदान 38.09 प्रतिशत है।
भारत में कुल स्वस्थ होने वाले मामले आज 1,28,09,643 है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 86.62 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 1,38,423 रिकवरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में 1,501 मृत्यु दर्ज हुईं हैं।
दस राज्यों में नई मृत्यु का प्रतिशत 82.94 है। महाराष्ट्र में अधिकतम मृत्यु (419) दर्ज की गईं जबकि दिल्ली में दैनिक 167 मृत्यु दर्ज की गईं हैं।
पिछले 24 घंटों में नौ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से किसी की भी कोविड-19 के कारण मृत्यु की सूचना नहीं है। इन राज्यों में दमन एवं दीव और दादर एवं नागर हवेली, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर, लक्षद्वीप, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश हैं।
वहीं दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के अंग के रूप में, देश में कोविड-19 वैक्सीन खुराक के संचयी आंकड़े ने रविवार को 12 करोड़ की संख्या को पार कर लिया है।
रविवार तक अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 18,15,325 सत्रों के माध्यम से कुल 12,26,22,590 वैक्सीन की खुराक दी गईं। इनमें 91,28,146 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं जिन्होंने पहली खुराक ली और 57,08,223 एचसीडब्ल्यू जिन्होंने दूसरी खुराक ली, 1,12,33,415 एफएलडब्ल्यू ने (पहली खुराक) ली जबकि 55,10,238 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक) ली। 60 वर्ष से अधिक आयु के पहली खुराक के लाभार्थी 4,55,94,522 और दूसरी खुराक के लाभार्थी 38,91,294 हैं। 45 से 60 वर्ष की आयु के पहली खुराक के लाभार्थी 4,04,74,993 है और दूसरी खुराक के लाभार्थी 10,81,759 हैं।
देश में अब तक दी गई कुल खुराक का 59.5 प्रतिशत आठ राज्यों से है। चार राज्यों गुजरात (1,03,37,448), महाराष्ट्र (1,21,39,453), राजस्थान (1,06,98,771) और उत्तरप्रदेश (1,07,12,739) ने अपने अपने-अपने राज्य में अब तक 1-1 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ है। गुजरात ने 16 अप्रैल को 1 करोड़ लोगों का टीकाकरण अभियान पूरा किया जबकि अन्य तीन राज्यों ने इसे 14 अप्रैल को हासिल किया।
भारत को 12 करोड़ टीकाकरण तक पहुंचने में केवल 92 दिन लगे और इस दिशा में भारत दुनिया का सबसे तेज देश बन चुका है। इसके बाद अमेरिका है जिसने 97 दिन में और फिर चीन ने (108 दिन) का समय लिया है।
टीकाकरण अभियान (17 अप्रैल, 2021) के 92वें दिन के अनुसार, वैक्सीन की कुल 26,84,956 खुराक दी गईं। 39,998 सत्रों में 20,22,599 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए टीका लगाया गया था और 6,62,357 लाभार्थियों को दूसरी खुराक के लिए टीका लगाया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टिहरी के कोविड केयर सेंटर से 20 कारोना पाजिटिव भागे
Next: गुलदार ने घर में घुसकर 15 वर्षीय किशोर पर हमला कर घायल किया

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.